CBSE 12th Result 2026 Declared: सीबीएसई 12वीं कक्षा के करीब 18 लाख छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस साल परीक्षा में शामिल हुए छात्र-छात्राएं अब आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in और cbseresults.nic.in, डिजिलॉकर और उमंग ऐप के जरिए अपना परिणाम आसानी से देख सकते हैं. बोर्ड ने छात्रों की सुविधा के लिए ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करने की सुविधा भी उपलब्ध कराई है.
विद्यार्थी अपने रोल नंबर और जरूरी डिटेल्स की मदद से कहीं से भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं. रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ने की संभावना है, इसलिए छात्र धैर्य बनाए रखें.
ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध हुआ रिजल्ट
सीबीएसई बोर्ड ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट ऑनलाइन जारी कर दिया है. परीक्षा देने वाले छात्र अब results.cbse.nic.in और cbseresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं. रिजल्ट जारी होने के साथ ही डिजिटल मार्कशीट भी उपलब्ध करा दी गई है, जिसे छात्र डाउनलोड कर सकते हैं.
छात्रों को रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर, स्कूल कोड और एडमिट कार्ड आईडी जैसी जानकारी भरनी होगी. रिजल्ट ऑनलाइन जारी होने से छात्रों को स्कूल जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और वो घर बैठे अपना स्कोर देख सकेंगे.
डिजिलॉकर से ऐसे देखें मार्कशीट
डिजिलॉकर के जरिए भी छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले DigiLocker वेबसाइट या ऐप खोलना होगा. फिर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार से लॉगिन करना होगा. इसके बाद सीबीएसई सेक्शन में जाकर CBSE Class 12 Result 2026 विकल्प चुनें. फिर जरूरी जानकारी भरकर सबमिट करें. इसके बाद स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड भी किया जा सकता है.
उमंग ऐप पर भी उपलब्ध है रिजल्ट
सीबीएसई ने उमंग ऐप पर भी रिजल्ट की सुविधा दी है. छात्र प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से UMANG ऐप डाउनलोड कर सकते हैं. ऐप में लॉगिन करने के बाद CBSE सेक्शन में जाकर अपनी डिटेल्स भरनी होंगी. सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
पास होने के लिए कितने नंबर जरूरी?
सीबीएसई 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत नंबर लाने जरूरी हैं. यह नंबर थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों को मिलाकर तय किए जाते हैं. अगर कोई छात्र किसी एक विषय में भी न्यूनतम नंबर हासिल नहीं कर पाता है तो उसे उस विषय में असफल माना जाएगा, भले ही कुल नंबर अच्छे हों.
पिछले वर्षों का पास प्रतिशत जानें
2025- 88.39%
2024- 87.98%
2023 -87.33%
2022- 92.71%
2021- 99.37%
2020 -88.78%










