Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

रायपुर में बम बनाने की तैयारी! पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर में संदिग्ध विस्फोटक सामग्री मिलने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। खमतराई थाना क्षेत्र के रावाभाठा इलाके से जुड़े इस मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी विनय देवांगन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से पहले पिस्टल और बम बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की गई थी।

जानकारी के मुताबिक, 7 मई को पुलिस को रावाभाठा इलाके में एक संदिग्ध युवक के होने की सूचना मिली थी। बताया गया था कि उसके पास हथियार और कुछ संदिग्ध सामान मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता को देखते हुए बम निरोधक दस्ता (BDDS) की टीम को भी बुलाया गया।

जांच के दौरान टीम को मौके से विस्फोटक सामग्री से जुड़े कई सामान मिले। प्रारंभिक जांच में बरामद सामग्री को लो एक्सप्लोसिव इंटेंसिटी का बताया गया। पुलिस ने मौके से बैटरी, केमिकल से भरी दो बोतलें, वायर और डेटोनेटर जब्त किए थे। इसके अलावा संदिग्ध हथियार भी बरामद हुए थे।

मामला सामने आने के बाद आरोपी विनय देवांगन फरार हो गया था। उसकी तलाश में पुलिस की अलग-अलग टीमें लगातार दबिश दे रही थीं। तकनीकी जांच और मुखबिर की सूचना के आधार पर आखिरकार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि आरोपी बम बनाने की तैयारी क्यों कर रहा था, उसकी मंशा क्या थी और उसके साथ इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

पुलिस आरोपी के मोबाइल फोन, संपर्कों और गतिविधियों की भी जांच कर रही है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि विस्फोटक सामग्री कहां से जुटाई गई थी और कहीं इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है। मामले को लेकर सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क नजर आ रही हैं।

Related Posts

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में परीक्षा से पहले पेपर लीक! BSc सेकंड ईयर का एंटोमोलॉजी प्रश्नपत्र WhatsApp पर वायरल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में…

शराब दुकानों में ओवररेटिंग और नियमों की अनदेखी पर आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, तीन उपनिरीक्षक निलंबित

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शराब दुकानों में ओवररेटिंग, नियमों के विपरीत थोक में शराब…

1 of 456