Trendingदेशबड़ी खबर

PM मोदी पर थी हमले की साजिश, महिला सांसदों को बनाया ढाल: लोकसभा सचिवालय

संसद के बजट सत्र का आज 7 वां दिन है. बजट सत्र के सातवें दिन लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव हंगामे के बीच ध्वनिमत से पास हो गया. लगभग 22 सालों बाद ऐसा हुआ है कि जब प्रधानमंत्री के भाषण के बिना ही धन्यवाद प्रस्ताव पास हुआ है. हालांकि पीएम मोदी के भाषण न होने के पीछे की वजह भी सामने आ चुकी है. इसके मुताबिक कांग्रेस ने पीएम मोदी पर शारीरिक हमले की तैयारी की थी. यही वजह है कि भाषण नहीं हुआ है.

लोकसभा सचिवालय सूत्रों के मुताबिक यह अभूतपूर्व है कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान प्रधानमंत्री ने लोकसभा में भाषण नहीं दिया है. दरअसल जानकारी थी कि कांग्रेस लोकसभा में प्रधानमंत्री पर शारीरिक हमला करने की योजना बना रही थी. इसलिए एहतियात के तौर पर महिला सांसदों को ढाल के रूप में आगे भेजा गया.

इसी कारण, प्रधानमंत्री के संसद में मौजूद और भाषण देने के लिए उपलब्ध होने के बावजूद, अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही स्थगित करने का निर्णय लिया.

कांग्रेस नेताओं से की गई थी कई बार बात- सचिवालय
लोकसभा सचिवालय सूत्रों की मानें तो पीएम मोदी संसद में अभिभाषण पर अपनी बात रखने के लिए तैयार थे. इसको लेकर पहले से ही पूरी तैयारियां कर ली गई थीं. हालांकि विपक्ष शुरुआत से ही हंगामा कर रहा है. इस पर भी सभी की नजरें थी. इसी को देखते हुए कांग्रेस ने प्लान बनाया था कि सदन में ही पीएम मोदी घेरा जाएगा.

सचिवालय सूत्रों की मानें तो इसको लेकर पहले ही कई बार कांग्रेस के सीनियर नेताओं से बातचीत हो चुकी थी. हालांकि वे अपने अड़ियल रवैये को छोड़ ही नहीं रहे थे. अधिकारियों ने कई बार बैठक में उन्हें समझाने की भी कोशिश की थी. हालांकि वे नहीं माने. इसीलिए पीएम मोदी ने लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बात नहीं रखी.

ये सभी हमला करना चाहते थे- मनोज तिवारी
बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि कांग्रेस ने पीएम मोदी पर शारीरिक हमले के लिए महिला सांसदों को को ढाल बनाया था. उन्हीं को ढाल बनाकर पूरा प्लान बनाया गया था. ये हमले के इरादे से ही संसद में आए थे. ये सभी संसद में प्रधानमंत्री की कुर्सी को घेर कर हमला करना चाहते थे.

Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

मुख्यमंत्री साय ने छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान, कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों…

जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है शिक्षा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर शिक्षा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार है। जीवन के प्रत्येक…

धमतरी में बड़ा हादसा: तेज जलप्रवाह में बहे मामा-भांजे के शव बरामद, गंगरेल गोताखोर टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में गेदारापारा और बागडोंगरी के रहने वाले दो मछुआरों के…

1 of 462