सूरजपुर। सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में मकरसंक्रांति के अवसर पर लगे कुमेली मेले में मारपीट की घटना सामने आई है। घटना में तीन युवतियों ने एक युवक को घसीटकर पीटा, जबकि आसपास मौजूद लोग मूकदर्शक बने तमाशा देखते रहे।
बताया जा रहा है कि मारपीट डीजे की तेज आवाज और शोर में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने इस पूरी घटना का रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।









