Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: विधानसभा शीतकालीन सत्र का तीसरा दिन आज; विकास, विधेयक और बजट पर मंथन

छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज तीसरा दिन है। सदन में आज राज्य के कई जिलों से जुड़ी याचिकाएं पेश की जाएंगी। इनमें सड़कों के निर्माण, स्वास्थ्य केंद्र, कॉलेज और स्कूल भवनों की मांग प्रमुख रूप से उठाई जाएगी।

सत्र के दौरान विधायक अजय चंद्राकर, चरण दास महंत, धरामजीत सिंह और अम्बिका मरकाम द्वारा लगाए गए ध्यानाकर्षण प्रस्तावों पर चर्चा होगी। इन प्रस्तावों के जरिए संबंधित क्षेत्रों की समस्याओं को सदन के समक्ष रखा जाएगा।

आज सरकार सदन में तीन बड़े संशोधन विधेयक भी पेश करेगी। इनमें दुकान एवं स्थापना कानून संशोधन विधेयक, निजी विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक और जन विश्वास संशोधन विधेयक शामिल हैं। इन विधेयकों पर सदन में विस्तार से चर्चा होने की संभावना है।

इसके अलावा वित्तीय वर्ष 2025–26 के लिए पहला अनुपूरक बजट भी पेश किया जाएगा। बजट के बाद अनुदान मांगों पर चर्चा होगी, जिसे लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस के आसार हैं। कुल मिलाकर विधानसभा के तीसरे दिन विकास कार्यों, विधायी संशोधनों और वित्तीय मुद्दों पर महत्वपूर्ण निर्णय होने की उम्मीद है।

Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

मुख्यमंत्री साय ने छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान, कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों…

जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है शिक्षा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर शिक्षा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार है। जीवन के प्रत्येक…

धमतरी में बड़ा हादसा: तेज जलप्रवाह में बहे मामा-भांजे के शव बरामद, गंगरेल गोताखोर टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में गेदारापारा और बागडोंगरी के रहने वाले दो मछुआरों के…

1 of 468