Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

बालोद में दर्दनाक सड़क हादसा: पिकअप पलटी, महिला की मौत, 12 से अधिक घायल

बालोद जिले से एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना सामने आई है। रविवार रात मंगचुवा थाना क्षेत्र के भंवरमला स्थित नेतामटोला मोड़ के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण हादसे में एक बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा रात करीब 8:30 बजे हुआ। पिकअप वाहन तेज गति में थी और जैसे ही नेतामटोला मोड़ पर पहुंची, चालक ने नियंत्रण खो दिया। देखते ही देखते वाहन सड़क किनारे पलट गया, जिससे उसमें सवार लोग दब गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे में ग्राम पदेटोला निवासी 68 वर्षीय मानबाई (पति बिदाराम) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वे अन्य ग्रामीणों के साथ पिकअप में सवार थीं। घटना की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

बताया जा रहा है कि पिकअप में सवार सभी लोग पदेटोला गांव के रहने वाले थे और मानपुर मोहला क्षेत्र के खलबत्तर गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

घटना में घायल करीब 12 से अधिक लोगों को तत्काल डौंडीलोहारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही मंगचुवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और मोड़ पर लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।

यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और असावधानी से वाहन चलाने के खतरों को उजागर करता है, खासकर ग्रामीण इलाकों में जहां सड़कों पर मोड़ अधिक होते हैं।

Related Posts

मनेन्द्रगढ़ नगर पालिका में ACB की बड़ी कार्रवाई: रिश्वत लेते अकाउंटेंट रंगे हाथ गिरफ्तार, CMO भी हिरासत में

मनेंद्रगढ़: नगर पालिका परिषद मनेन्द्रगढ़ में सोमवार को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB)…

CG NEWS- अडानी फैक्ट्री के गार्ड बने जल्लाद, आम तोड़ने गए बच्चे को उठा-उठाकर पटका, मासूम हुआ मरणासन्न, देखें वीडियो

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है।…

1 of 232