Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS- फेयरवेल के नाम पर सड़कों में हुड़दंग, स्टूडेंट्स ने तेज रफ्तार कार में किए खतरनाक स्टंट, देखें VIDEO

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें स्कूली नाबालिग बच्चे तेज रफ्तार कार चलाते और दरवाजे से बाहर लटककर स्टंट करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये बच्चे हॉलिकिंग्डम स्कूल के हैं और अपने फेयरवेल कार्यक्रम में शामिल होने के लिए खुद ही कार चलाकर पहुंचे थे।

वीडियो में साफ दिख रहा है कि कार तेज गति में है और बच्चे खतरनाक तरीके से बाहर लटके हुए हैं। जरा सी चूक बड़ा हादसा बन सकती थी। यह न सिर्फ ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन है, बल्कि नाबालिग द्वारा वाहन चलाना मोटर व्हीकल एक्ट के तहत दंडनीय अपराध भी है। ऐसे मामलों में वाहन मालिक और अभिभावकों पर भी कार्रवाई का प्रावधान है।

फेयरवेल के उत्साह में बच्चों ने अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डाल दी। अब सवाल यह उठता है कि उन्हें वाहन चलाने की अनुमति किसने दी और जिम्मेदारी किसकी बनती है। प्रशासन इस मामले की जांच कर रहा है और जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।


Related Posts

रायपुर में चोरों का आतंक, शंकर नगर के कॉम्प्लेक्स से एसी की कॉपर वायरिंग चोरी; व्यापारियों में आक्रोश

रायपुर। राजधानी रायपुर के शंकर नगर और खम्हारडीह थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं…

1 of 441