Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: अब मात्र 1 रुपये में होगा X-Ray, मकर संक्रांति पर विधायक कार्यालय में नई स्वास्थ्य सुविधा शुरू

भिलाई। मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता के लिए एक और बड़ी राहत की घोषणा की है। विधायक कार्यालय के माध्यम से अब क्षेत्र के जरूरतमंद लोग मात्र 1 रुपये के टोकन पर एक्स-रे (X-Ray) करवा सकेंगे। स्वास्थ्य सेवाओं को घर-घर और हर गरीब तक पहुँचाने की दिशा में इसे एक क्रांतिकारी कदम माना जा रहा है।

कैसे मिलेगा सुविधा का लाभ?

विधायक रिकेश सेन ने बताया कि शांति नगर (जीरो रोड) स्थित श्वेताम्बर जैन मंदिर के सामने स्थित विधायक कार्यालय में इस सेवा का केंद्र बनाया गया है। मरीज विधायक कार्यालय से 1 रुपये का टोकन प्राप्त कर एक्स-रे की सुविधा ले सकेंगे। इस पहल को अमलीजामा पहनाने के लिए विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न प्रतिष्ठित पैथोलॉजी लैब और निजी अस्पतालों के साथ अनुबंध किया गया है, ताकि गुणवत्तापूर्ण रिपोर्ट मिल सके। एक्स-रे के साथ-साथ विधायक कार्यालय में फ्री ब्लड टेस्ट की सुविधा भी निरंतर जारी रहेगी।

“स्वास्थ्य ही सबसे बड़ी संपत्ति”— विधायक रिकेश सेन

शुभारंभ के दौरान विधायक रिकेश सेन ने कहा, “हमारा लक्ष्य वैशाली नगर को एक आदर्श विधानसभा बनाना है जहां किसी भी गरीब को इलाज के लिए सोचना न पड़े। स्वास्थ्य ही असली पूंजी है, और जब नागरिक स्वस्थ रहेंगे तभी क्षेत्र खुशहाल बनेगा। आर्थिक तंगी की वजह से किसी का इलाज न रुके, यही मेरा संकल्प है।”

सेवाओं का ‘वैशाली नगर मॉडल’

विधायक रिकेश सेन द्वारा संचालित जनहितैषी सेवाओं की सूची लंबी होती जा रही है। वर्तमान में विधायक कार्यालय के माध्यम से ये सुविधाएं दी जा रही हैं:

  1. वेंटिलेटर एम्बुलेंस: आपात स्थिति के लिए जीवन रक्षक वाहन।
  2. श्री राम रसोई: भूखों के लिए निःशुल्क भोजन की व्यवस्था।
  3. हेलमेट बैंक: सड़क सुरक्षा के लिए हेलमेट उपलब्ध कराना।
  4. कंबल बैंक: सर्दियों में जरूरतमंदों को राहत।
  5. फिल्टर्ड वाटर और फ्री ब्लड टेस्ट: बुनियादी स्वास्थ्य और स्वच्छता।


https://youtu.be/OOl6uIQzKZ4?si=KGpBxtKXFmNBGlUP

Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

मुख्यमंत्री साय ने छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान, कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों…

जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है शिक्षा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर शिक्षा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार है। जीवन के प्रत्येक…

धमतरी में बड़ा हादसा: तेज जलप्रवाह में बहे मामा-भांजे के शव बरामद, गंगरेल गोताखोर टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में गेदारापारा और बागडोंगरी के रहने वाले दो मछुआरों के…

1 of 468