Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: एक अभ्यर्थी का नाम दो जिलों में क्यों? गृह मंत्री विजय शर्मा ने दी सफाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जारी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के परिणामों को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए कई परीक्षार्थियों ने शिकायतें दर्ज कराई हैं, वहीं विपक्ष ने भी इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया है। पूरे मामले पर गृह मंत्री विजय शर्मा ने आज अहम जानकारी देते हुए स्थिति स्पष्ट की।

गृह मंत्री विजय शर्मा ने बताया कि परीक्षार्थियों की मांग को देखते हुए छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग ने एक QR कोड जारी किया है, जिसके जरिए अभ्यर्थी अपने परीक्षा परिणाम से जुड़ी पूरी जानकारी देख सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह शिकायत सामने आ रही थी कि परिणाम सही ढंग से प्रदर्शित नहीं हो रहे हैं, इसलिए पारदर्शिता के लिए यह व्यवस्था की गई है।

जिलों में ग्रीवांस सेल गठित
विजय शर्मा ने बताया कि यदि किसी अभ्यर्थी को भर्ती प्रक्रिया को लेकर आपत्ति है, तो वह अपने जिले के एसपी कार्यालय में सुबह 10:30 बजे से 12:00 बजे तक बनाए गए ग्रीवांस सेल में शिकायत दर्ज करा सकता है। शिकायतों पर उसी दिन सुनवाई कर शाम तक जवाब भी दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों की यह मांग थी कि पूरी मेरिट लिस्ट सार्वजनिक की जाए, लेकिन परिणाम यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन के मानकों के अनुसार जारी किए गए हैं, जिसमें प्रत्येक उम्मीदवार केवल अपना ही स्कोर देख सकता है।

फिजिकल, लिखित और बोनस अंकों की पूरी जानकारी उपलब्ध
गृह मंत्री ने बताया कि कांस्टेबल भर्ती प्रदेश की 6 रेंज और 9 भर्ती केंद्रों में हुई है। सभी नौ केंद्रों के अंक जारी कर दिए गए हैं। QR कोड के माध्यम से अभ्यर्थी यह देख सकते हैं कि उन्हें फिजिकल टेस्ट में कितने अंक मिले, लिखित परीक्षा में कितने अंक प्राप्त हुए और यदि कोई बोनस अंक दिया गया है तो वह किस कारण से दिया गया।

QR कोड स्कैन कर देखें जिलेवार परिणाम
विजय शर्मा ने कहा कि QR कोड स्कैन करने पर अभ्यर्थी सीधे छत्तीसगढ़ पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंचेंगे, जहां प्रत्येक जिले की व्यक्तिगत जानकारी उपलब्ध है। किसी भी जिले के अभ्यर्थी का पूरा स्कोर विवरण यहां देखा जा सकता है।

एक अभ्यर्थी का नाम दो जिलों में आने पर सफाई
कांस्टेबल भर्ती परिणामों में एक अभ्यर्थी का नाम दो जिलों में आने के आरोपों पर गृह मंत्री ने कहा कि ऐसा संभव है। अलग-अलग जिलों में अलग-अलग दिनों में फिजिकल टेस्ट आयोजित किए गए थे। कुछ अभ्यर्थियों ने एक से अधिक जिलों में फिजिकल टेस्ट दिए, जिसके कारण उनके अंक संबंधित जिलों को भेजे गए और उसी आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार हुई। इसी वजह से एक ही अभ्यर्थी का नाम कई जिलों में दिखाई दे रहा है।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि फिलहाल जिला स्तर पर सुनवाई चल रही है और जरूरत पड़ी तो राज्य स्तर पर भी सभी शिकायतों की समीक्षा की जाएगी। गृह मंत्री ने कहा कि वह स्वयं एक दिन बैठकर सभी अभ्यर्थियों की बात सुनेंगे, ताकि भर्ती प्रक्रिया में किसी तरह की कोई दिक्कत न रहे।

Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

मुख्यमंत्री साय ने छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान, कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों…

जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है शिक्षा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर शिक्षा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार है। जीवन के प्रत्येक…

धमतरी में बड़ा हादसा: तेज जलप्रवाह में बहे मामा-भांजे के शव बरामद, गंगरेल गोताखोर टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में गेदारापारा और बागडोंगरी के रहने वाले दो मछुआरों के…

1 of 468