Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: चरित्र पर सवाल उठाने पर महिला को दी तालिबानी सजा; प्राइवेट पार्ट में डाली मिर्च, सीने पर कूदकर ली जान

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से बदले और क्रूरता की एक ऐसी कहानी सामने आई है जिसे सुनकर रूह कांप जाए। मैनपुर ब्लॉक के शोभा थाना क्षेत्र में दो महिलाओं ने मिलकर अपनी ही साथी महिला की नृशंस तरीके से हत्या कर दी। हत्या का तरीका इतना खौफनाक था कि पुलिस भी दंग रह गई। आरोपियों ने पहले पीड़िता के हाथ-पैर बांधे, फिर उसके प्राइवेट पार्ट में मिर्च पाउडर डालकर उसे तड़पाया और अंत में सीने पर कूदकर उसकी जान ले ली।

चरित्र पर सवाल उठाने का था विवाद

पुलिस जांच के अनुसार, मृतक सुमित्रा नेताम (37 वर्ष) और आरोपी महिलाएं सुगतिन व ईतवारिन आपस में परिचित थीं और साथ में मजदूरी का काम करती थीं। आरोपियों का आरोप था कि सुमित्रा गांव में उनके चरित्र को लेकर गलत बातें फैला रही थी और उनका नाम दूसरे पुरुषों के साथ जोड़ रही थी। इसी रंजिश का बदला लेने के लिए दोनों महिलाओं ने सुमित्रा को खत्म करने की साजिश रची।

क्रूरता की सारी सीमाएं लांघी

2 जनवरी को जब सुमित्रा अपने घर पर अकेली थी, तब सुगतिन और ईतवारिन वहां पहुंचीं। विवाद बढ़ने पर दोनों ने सुमित्रा को दबोच लिया और उसके हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद उन्होंने, पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में मिर्च पाउडर डाल दिया। जब महिला दर्द से तड़पने लगी, तो आरोपियों ने उसके सीने पर चढ़कर तब तक वार किए जब तक उसकी सांसें नहीं थम गईं। अधमरा करने के बाद पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी गई।

गांव में पंचायत बुलाकर मामले को दबाने की कोशिश

हैरानी की बात यह है कि इस जघन्य अपराध के बाद गांव में सन्नाटा पसर गया। मामले को बाहर जाने से रोकने के लिए गांव में बैठक बुलाई गई और इसे “आपसी विवाद” का नाम देकर दबाने की कोशिश की गई। लेकिन कुछ जागरूक ग्रामीणों ने इस अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाई और पुलिस को गुप्त सूचना दे दी।

पुलिस की कार्रवाई

शोभा थाना पुलिस ने शुरुआती संदिग्ध मौत के मामले को गंभीरता से लिया। जब पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच हुई, तो चोटों और मिर्च पाउडर के निशान देखकर हकीकत सामने आ गई। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, जिसके बाद दोनों आरोपी महिलाओं ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने सुगतिन और ईतवारिन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


Related Posts

जंगल में मिट्टी के अंदर दफन मिली युवक की सड़ी-गली लाश, हत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलिस और FSL टीम

सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के मोहरसोप चौकी क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज…

CG NEWS: कलयुगी बेटे ने कुल्हाड़ी से की माता-पिता की हत्या, शवों को बोरी में भरकर ठिकाने लगाने की थी तैयारी

अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के धौरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले…

1 of 455