Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

बिलासपुर में भीषण आग: 9 घर जले, लाखों का नुकसान, जनहानि टली

बिलासपुर। जिले के मस्तूरी इलाके में देर रात एक भीषण आग ने हड़कंप मचा दिया। जोंधरा चौक के पास आरा मिल के पीछे स्थित एक बंद पड़े मकान से उठी आग की लपटें देखते ही देखते बेकाबू हो गईं और आसपास के घरों तक फैल गईं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि करीब 9 घर इसकी चपेट में आ गए। अधिकांश मकान कच्चे और लकड़ी के बने होने के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया।

राहत की बात यह रही कि समय रहते सभी लोग अपने घरों से बाहर निकल आए, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि कई परिवारों का लाखों रुपये का घरेलू सामान जलकर राख हो गया।

प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। बंद मकान से शुरू हुई आग ने आसपास के घरों को अपनी चपेट में ले लिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Related Posts

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में परीक्षा से पहले पेपर लीक! BSc सेकंड ईयर का एंटोमोलॉजी प्रश्नपत्र WhatsApp पर वायरल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में…

शराब दुकानों में ओवररेटिंग और नियमों की अनदेखी पर आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, तीन उपनिरीक्षक निलंबित

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शराब दुकानों में ओवररेटिंग, नियमों के विपरीत थोक में शराब…

1 of 456