Trendingछत्तीसगढ

CG NEWS: बीजेपी पार्षद पर BLO को धमकाने का आरोप, कांग्रेस ने की कड़ी कार्रवाई की मांग; देखें वीडियो

रायपुर के पुरानी बस्ती में चल रहे मतदाता विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के दौरान भाजपा पार्षद अंबर अग्रवाल द्वारा शासकीय BLO को धमकाने का मामला सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक शासकीय BLO अपनी ड्यूटी के तहत घर-घर मतदाता सत्यापन कर रही थीं। इसी दौरान पुरानी बस्ती के भाजपा पार्षद अंबर अग्रवाल ने उन पर दबाव बनाया, उन्हें डराया-धमकाया और कांग्रेस प्रतिनिधियों को उनके साथ न चलने की चेतावनी दी।

बीजेपी पार्षद की धमकी से BLO वही पर ही रो पड़ी। कांग्रेस के छाया पार्षद बंशी कन्नौजे ने बेहद कठोर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा की यह अत्यंत शर्मनाक है कि पुरानी बस्ती के भाजपा पार्षद अंबर अग्रवाल ने एक शासकीय BLO को इस कदर धमकाया कि वह डर के मारे वहीं रो पड़ी। वीडियो पूरी सच्चाई को उजागर करता है। यह सरकार संचालित कार्य में बाधा डालने, एक महिला कार्मिक को मानसिक प्रताड़ना देने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने का अपराध है।

उन्होंने आगे कहा कांग्रेस पार्टी ऐसे अमानवीय कृत्य को बर्दाश्त नहीं करेगी। हम तत्काल FIR की मांग करते हैं। चुनाव आयोग को संज्ञान लेकर कठोर कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि कोई भी जनप्रतिनिधि सरकारी कर्मचारियों को धमकाने की हिम्मत न कर सके। साथ ही BLO और सहयोगी टीमों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जाए।

Related Posts

छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा की हुंकार: जंगलों में खत्म किया अब ‘दिमाग’ से भी निकालेंगे माओवाद

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने दुर्ग प्रवास के…

 युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय वर्ल्ड लीडर्स…

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की नई दिल्ली में सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली प्रवास के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री…

1 of 458