रायपुर। प्रदेश में प्रति वर्ष की तरह इस चालू वित्तीय वर्ष में 15 नवंबर से धान खरीदी की शुरुआत हो चुकी है। सभी जिलों के होटल अधिकरियों की देखरेख में धान की खरीदी सहकारी समितियां करेंगी। लेकिन अपनी मांगों को लेकर सहकारी बैंक कर्मचारी हड़ताल पर बैठे हुए हैं, वे अब भी काम कर नहीं लौटे हैं। जिसके कारण धान खरीदी केंद्र में किसानों की लम्बी कतार लगी हुई हैं। इसी कड़ी में रायपुर कलेक्टर के निर्देश पर धान खरीदी में बाधा पहुंचाने पर शाखा प्रबंधकों के चार कर्मचारीयों पर एस्मा के तहत एफआईआर दर्ज करवाई गई है।
जिसमें कौशल वर्मा के खिलाफ थाना खरोरा, बृजमोहन देवांगन के खिलाफ थाना धरसीवां, राम कुमार वर्मा एवं पोषण लाल धुरंधर के खिलाफ थाना नेवरा में मामला दर्ज किया गया है।










