Trendingछत्तीसगढ

CG NEWS: आज होने वाली प्राचार्य ई-संवर्ग काउंसिलिंग प्रक्रिया स्थगित, सामने आई ये वजह

रायपुर। लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ द्वारा प्राचार्य ई-संवर्ग की काउंसिलिंग प्रक्रिया 17 नवम्बर 2025 से प्रारम्भ की जानी थी, परन्तु कुछ पदोन्नत प्राचार्यों द्वारा प्राप्त निवेदन के अनुसार दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने हेतु समय प्रदान करना आवश्यक पाया गया। इस कारण काउंसिलिंग प्रक्रिया को आगामी आदेश तक स्थगित करते हुए 17 से 19 नवम्बर 2025 तक दावा-आपत्ति आमंत्रित की गई है।

दावा-आपत्तियों के परीक्षण एवं निराकरण हेतु संचालनालय स्तर पर एक समिति का गठन किया गया है, जिसमें प्रभारी अधिकारी के रूप में उप संचालक श्री बी. एल. देवांगन तथा सदस्य के रूप में सहायक संचालक श्री एच.सी. दिलावर, सहायक संचालक श्री रामजी पाल, सहायक वर्ग-3 के श्री सूरज यादव एवं श्री कृष्ण कुमार मेश्राम को सम्मिलित किया गया है।

समिति को निर्देशित किया गया है कि वह सभी प्राप्त दावा-आपत्तियों का परीक्षण कर 21 नवम्बर 2025 को अपनी संपूर्ण रिपोर्ट संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय को प्रस्तुत करे। काउंसिलिंग की अगली तिथि संबंधी सूचना शीघ्र पृथक से जारी की जाएगी।

लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा सभी संभागीय संयुक्त संचालकों तथा जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे संबंधित सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को इस संबंध में अवगत कराएं।

Related Posts

छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा की हुंकार: जंगलों में खत्म किया अब ‘दिमाग’ से भी निकालेंगे माओवाद

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने दुर्ग प्रवास के…

 युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय वर्ल्ड लीडर्स…

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की नई दिल्ली में सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली प्रवास के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री…

1 of 458