Trendingदेशबड़ी खबर

Suvendu Adhikari Networth: कितनी संपत्ति के मालिक हैं शुभेंदु अधिकारी, जिन्होंने ढहा दिया ममता का किला!

पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजों (West Bengal Election Results 2026) पर देश की निगाहें टिकी हुई हैं. सोमवार को जारी हो रहे नतीजों में बंगाल में बड़ा खेला होता नजर आया है और बीजेपी जोरदार बढ़त बनाए हुए है. खबर लिखे जाने तक 193 सीटों पर BJP आगे चल रही थी, जबकि 95 सीटों पर ममता बनर्जी की TMC बढ़त में थी. बंगाल चुनाव में शुभेंदु अधिकारी सबसे बड़ा चेहरा बने हुए हैं, पिछले विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी को मात देने वाले अधिकारी इस बार भी Mamata Banerjee को कड़ी टक्कर दे रहे हैं.

भवानीपुर सीट पर शुभेंदु अधिकारी और ममता बनर्जी के बीच करीबी मुकाबला देखने को मिल रहा है. तो नंदीग्राम सीट पर भी भाजपा से शुभेंदु अधिकारी बढ़त बनाए हुए हैं. इससे पहले 2021 के विधानसभा चुनाव में शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को नंदीग्राम सीट से 1,956 वोटों से हराया था. संपत्ति की बात करें, तो चुनाव आयोग को सौंपे गए हलफनामे के मुताबिक, Suvendu Adhikari Networth एक करोड़ भी नहीं है. आइए जानते हैं उनके पास क्या-क्या है.

1 करोड़ से भी कम शुभेंदु की संपत्ति
शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल की भवानीपुर और नंदीग्राम सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. भवानीपुर और लगातार बढ़त बनाए हुए नजर आ रहे हैं. पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री हासिल करने वाले अधिकारी ने विधानसभा चुनाव नॉमिनेशन के समय चुनाव आयोग को सौंपे गए हलफनामे में अपनी नेटवर्थ का खुलासा किया था और इसमें दी गई जानकारी के मुताबिक, Suvendu Adhikari Wealth 85.87 लाख रुपये बताई गई थी, जबकि उनके ऊपर किसी भी तरह का कोई कर्ज नहीं है.

बैंक खातों में जमा इतनी रकम
चुनाव से पहले शुभेंदु अधिकारी ने अपने पास 12,000 रुपये कैश और PNB, SBI और IDBI Bank समेत अन्य बैंकों में उनके खातों में करीब 7 लाख रुपये जमा होने की जानकारी दी थी. बैंक डिपॉजिट के अलावा NSS, Postal Saving में भी उन्होंने लाखों की रकम निवेश की है. उनके नाम पर खुले पोस्टल सेविंग अकाउंट में 60 हजार रुपये, किसान विकास पत्र खाते में 2.60 लाख रुपये, NSC Certificate में करीब 5 लाख रुपये जमा किए हैं. इसके अलावा उन्होंने शेयर, बॉन्ड्स में करीब 14000 रुपये लगाए हैं.

शुभेंदु के पास LIC की छह पॉलिसी
शुभेंदु अधिकारी ने एक नहीं, बल्कि कई एलआईसी पॉलिसीज ली हुई हैं और सभी लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन की हैं. उनकी एक LIC Policy में 6 लाख रुपये जमा हैं, जबकि अन्य पांच पॉलिसियों को मिलाकर कुल 7 लाख रुपये का निवेश किया गया है. इसके अलावा उनका कोई निवेश नहीं है. न ही उनके पास कोई कार या बाइक है, न ही शुभेंदु अधिकारी के पास किसी भी तरह के सोना-चांदी के आभूषण (Gold-Silver Jewellery) है.

अधिकारी के पास इतनी अचल संपत्ति
चल संपत्ति के बाद अब बात करें उनकी अचल संपत्ति की ,तो उनके नाम पर 9 लाख रुपये की कृषि भूमि (Agricultural Land) है, जबकि 27 लाख रुपये के आसपास कीमत की नॉन एग्रीकल्चर लैंड-प्लॉट दर्ज हैं. उनके नाम पर कोई कमर्शियल बिल्डिंग नहीं है, जबकि रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी की बात करें, तो शुभेंदु अधिकारी के नाम पर तीन घर-फ्लैट हैं. इनकी कीमत चुनावी हलफनामे में 24.75 लाख रुपये बताई गई थी.

Related Posts

सुशासन तिहार में CM विष्णु देव साय का सख्त संदेश: लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अफसर को मीटिंग से किया बाहर

रायपुर/बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बलरामपुर प्रवास के…

छत्तीसगढ़ में बिजली का ‘बड़ा झटका’ जल्द: 20% तक महंगे हो सकते हैं दाम, 6300 करोड़ के घाटे ने फंसाया पेंच

रायपुर | विशेष संवाददाता छत्तीसगढ़ के लाखों बिजली उपभोक्ताओं के लिए आने वाले दिन…

1 of 302