Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

दुर्ग में दुष्कर्म आरोपी पर सख्त कार्रवाई, अवैध मकान पर चला बुलडोजर

भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक गंभीर आपराधिक मामले के बाद प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी के अवैध कब्जे पर पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने बुलडोजर चलाकर मकान को ध्वस्त कर दिया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

पुलिस के अनुसार, ग्राम पुरैना निवासी किशोर चौहान उर्फ चेटा के खिलाफ नाबालिग से दुष्कर्म और मारपीट का मामला दर्ज किया गया था। आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 65(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 व 6 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

जांच में सामने आया कि आरोपी और उसके परिजन ग्राम पुरैना में शासकीय जमीन पर अवैध रूप से मकान बनाकर रह रहे थे। इस संबंध में नगर निगम द्वारा पूर्व में नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन तय समय में पालन नहीं किया गया।

सोमवार, 4 मई को नगर निगम और पुरानी भिलाई थाना पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। कार्रवाई के दौरान मकान में रखे सामान की जब्ती कर पंचनामा तैयार किया गया, जिसके बाद बुलडोजर की मदद से अवैध निर्माण को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई कानून व्यवस्था बनाए रखने और शासकीय जमीन पर अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त संदेश देने के उद्देश्य से की गई है। अभियान में पुलिस और नगर निगम की संयुक्त भूमिका अहम रही।

Related Posts

सुशासन तिहार में CM विष्णु देव साय का सख्त संदेश: लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अफसर को मीटिंग से किया बाहर

रायपुर/बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बलरामपुर प्रवास के…

छत्तीसगढ़ में बिजली का ‘बड़ा झटका’ जल्द: 20% तक महंगे हो सकते हैं दाम, 6300 करोड़ के घाटे ने फंसाया पेंच

रायपुर | विशेष संवाददाता छत्तीसगढ़ के लाखों बिजली उपभोक्ताओं के लिए आने वाले दिन…

1 of 308