रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के लिए सोमवार को एक बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है। पार्टी आलाकमान ने संजारी बालोद से विधायक संगीता सिन्हा को प्रदेश महिला कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।
इस संबंध में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा द्वारा आधिकारिक पत्र जारी किया गया है, जिसमें संगीता सिन्हा की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू करने की जानकारी दी गई है।
संगीता सिन्हा की नियुक्ति को संगठन में महिला नेतृत्व को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। वे लंबे समय से पार्टी में सक्रिय रही हैं और क्षेत्रीय स्तर पर उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, आगामी चुनावी रणनीतियों और महिला कार्यकर्ताओं को संगठित करने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रहने वाली है। इस नियुक्ति के बाद प्रदेश कांग्रेस में नए उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।











