Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

कोरबा में CBI की बड़ी कार्रवाई: SECL के क्लर्क को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

कोरबा। जिले की कुसमुंडा खदान में भ्रष्टाचार के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एसईसीएल के सीएमपीएफ विभाग में पदस्थ क्लर्क मनोहर लाल कौशिक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद खदान क्षेत्र और विभागीय कार्यालयों में हड़कंप मच गया है।

PF राशि निकालने के एवज में मांगी रिश्वत

जानकारी के अनुसार, एक खदान कर्मी अपने भविष्य निधि (PF) की राशि निकालने की प्रक्रिया पूरी कराने के लिए सीएमपीएफ कार्यालय पहुंचा था। आरोप है कि संबंधित क्लर्क ने फाइल आगे बढ़ाने के बजाय कर्मचारी को कई दिनों तक परेशान किया और काम कराने के बदले रिश्वत की मांग की।

लगातार हो रही परेशानी से तंग आकर कर्मचारी ने मामले की शिकायत सीबीआई से कर दी। शिकायत मिलने के बाद एजेंसी ने पूरे मामले की गोपनीय जांच शुरू की।

भिलाई से पहुंची थी CBI की टीम

सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई की विशेष टीम भिलाई से कोरबा पहुंची थी। टीम ने पहले शिकायत का सत्यापन किया और फिर योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई की तैयारी की।

रविवार को तय योजना के तहत जैसे ही आरोपी क्लर्क ने रिश्वत की रकम ली, सीबीआई अधिकारियों ने उसे मौके पर ही रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

विभाग में मचा हड़कंप

कार्रवाई के बाद एसईसीएल और सीएमपीएफ विभाग में हड़कंप की स्थिति है। बताया जा रहा है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।

अन्य कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच

सीबीआई अब यह पता लगाने में जुटी है कि रिश्वतखोरी का यह मामला केवल एक कर्मचारी तक सीमित था या इसमें विभाग के अन्य लोग भी शामिल हैं। लंबे समय से विभागीय कामकाज को लेकर परेशान खदान कर्मियों ने सीबीआई की इस कार्रवाई पर खुशी जताई है।

Related Posts

BREAKING: रायपुर में बड़ी डकैती! सन्नाटे को चीरकर ‘लक्ष्य ज्वेलर्स’ में घुसे चोर, 1 करोड़ के जेवरात पार

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चोरों ने दुस्साहस की सारी हदें पार कर दी…

बिलासपुर में सरेराह गुंडागर्दी: सिविल लाइन थाने के पास दो गुटों में खूनी संघर्ष, चाकू लेकर दौड़ा बदमाश, VIDEO

बिलासपुर | न्यायधानी बिलासपुर में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब…

CG NEWS- बोर्ड परीक्षा में खराब रिजल्ट पर बड़ी कार्रवाई: 8 प्राचार्य सस्पेंड, 14 की वेतनवृद्धि रोकी

रायपुर/बालोद। दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा में खराब प्रदर्शन करने वाले स्कूलों…

1 of 319