Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

12वीं हिंदी पेपर वायरल मामला: NSUI कार्यकर्ता वेणु जंघेल गिरफ्तार

रायपुर। माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं हिंदी परीक्षा का प्रश्नपत्र इंटरनेट मीडिया में वायरल करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित एनएसयूआई कार्यकर्ता वेणु जंघेल को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली पुलिस और रायपुर क्राइम ब्रांच एसीसीयू की संयुक्त टीम ने आरोपी को बिलासपुर से पकड़ा। कोर्ट में पेशी के बाद चार दिन की पुलिस रिमांड पूरी होने पर उसे जेल भेज दिया गया।

तीन हजार रुपये में बेचता था प्रश्नपत्र

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह तीन हजार रुपये लेकर छात्रों को प्रश्नपत्र उपलब्ध कराता था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने 50 से अधिक छात्रों और अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ की, जिसमें वेणु उर्फ वेणु जंघेल का नाम सामने आया।

आरोपी बेमेतरा जिले के ग्राम बरसरा का निवासी है और वर्तमान में रायपुर के गोकुल नगर इलाके में रह रहा था।

डिजिटल साक्ष्य मिटाने की कोशिश

पुलिस के मुताबिक मामला दर्ज होने के बाद आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए मोबाइल डेटा और अन्य डिजिटल साक्ष्य मिटाने की कोशिश कर रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस ने पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था।

तकनीकी निगरानी से बिलासपुर में दबोचा

तकनीकी निगरानी और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी को बिलासपुर से गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने उसके इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और अन्य दस्तावेज भी जब्त किए हैं।

अन्य आरोपितों की तलाश जारी

पुलिस अब इस मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की जांच कर रही है। कोतवाली थाना में पहले ही अज्ञात आरोपितों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया था। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि प्रश्नपत्र लीक का नेटवर्क कितना बड़ा था और इसमें किन-किन लोगों की भूमिका रही।

Related Posts

बिलासपुर में सरेराह गुंडागर्दी: सिविल लाइन थाने के पास दो गुटों में खूनी संघर्ष, चाकू लेकर दौड़ा बदमाश, VIDEO

बिलासपुर | न्यायधानी बिलासपुर में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब…

CG NEWS- बोर्ड परीक्षा में खराब रिजल्ट पर बड़ी कार्रवाई: 8 प्राचार्य सस्पेंड, 14 की वेतनवृद्धि रोकी

रायपुर/बालोद। दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा में खराब प्रदर्शन करने वाले स्कूलों…

1 of 319