Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

रायपुर में बड़ा भूमि घोटाला? RDA की 34 एकड़ जमीन 444 करोड़ की जगह 44 करोड़ में बेचने का आरोप

रायपुर। राजधानी रायपुर में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) द्वारा बोरिया तालाब के पास स्थित 34 एकड़ जमीन की बिक्री को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि करीब 444 करोड़ रुपये मूल्य की यह जमीन निजी कंपनी सीजी कृपा प्राइवेट लिमिटेड को मात्र 44 करोड़ रुपये में बेच दी गई।

जानकारी के अनुसार, जमीन की बिक्री बिना TNCP अनुमति 300 रुपये प्रति वर्गफीट की दर से किए जाने का दावा किया जा रहा है, जबकि आसपास की व्यावसायिक जमीनों की कीमत लगभग 3000 रुपये प्रति वर्गफीट तक बताई जाती है। इस अंतर के आधार पर करीब 400 करोड़ रुपये के नुकसान का आरोप लगाया जा रहा है।

14.81 लाख वर्गफीट क्षेत्रफल वाली इस 34 एकड़ जमीन का बाजार मूल्य 3000 रुपये प्रति वर्गफीट के हिसाब से लगभग 444 करोड़ रुपये आंका जा रहा है। आरोप है कि जिस जमीन पर राजधानी का बड़ा रिक्रिएशन पार्क प्रस्तावित था, वहां अब निजी प्रोजेक्ट की तैयारी की जा रही है।

वर्ष 2015 में इस क्षेत्र में 225 एकड़ में रिक्रिएशन पार्क विकसित करने की योजना बनाई गई थी, जिसमें वाटर स्पोर्ट्स, गार्डन, रिसॉर्ट और फैमिली एंटरटेनमेंट जोन शामिल थे। इसके लिए 12 करोड़ रुपये का बजट भी तय हुआ था, लेकिन बाद में यह योजना ठंडे बस्ते में चली गई।

आरडीए रिकॉर्ड के अनुसार यह जमीन ‘आमोद-प्रमोद’ श्रेणी में दर्ज है, जिसका उपयोग सार्वजनिक मनोरंजन और पार्क जैसी गतिविधियों के लिए होता है। आरोप है कि पहले जमीन कम कीमत पर बेची गई और बाद में लैंडयूज बदलने की प्रक्रिया पर काम हुआ।

यह मामला पहले भी विधानसभा में उठ चुका है। रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत ने इस पर सवाल खड़े करते हुए कहा था कि मनोरंजन पार्क के लिए सुरक्षित जमीन किस आधार पर बेची गई। अधिकारियों ने तब कहा था कि यह जमीन ‘एम्युजमेंट पार्क’ के रूप में आरक्षित नहीं थी, जबकि रिकॉर्ड में इसका उपयोग ‘आमोद-प्रमोद’ दर्ज है।

मामले पर प्रशासन का कहना है कि यदि जमीन बिक्री या लैंडयूज प्रक्रिया में अनियमितता पाई जाती है तो जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित लोगों पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में परीक्षा से पहले पेपर लीक! BSc सेकंड ईयर का एंटोमोलॉजी प्रश्नपत्र WhatsApp पर वायरल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में…

शराब दुकानों में ओवररेटिंग और नियमों की अनदेखी पर आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, तीन उपनिरीक्षक निलंबित

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शराब दुकानों में ओवररेटिंग, नियमों के विपरीत थोक में शराब…

1 of 456