Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS- चुनावी ड्यूटी से लौटकर छुट्टी पर आए CF जवान ने की आत्महत्या

धमतरी: जिले के सपना पिंक सिटी कॉलोनी से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CF) के एक जवान ने रविवार शाम अपने किराए के घर में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक जवान हाल ही में पश्चिम बंगाल में चुनाव ड्यूटी पूरी कर घर लौटा था।

छुट्टी पर आया था जवान

मृतक की पहचान जागेश्वर प्रसाद ठाकुर (35 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मूलतः बालोद जिले के ग्राम भटगांव के निवासी थे। जागेश्वर 2009 से सीएफ की 10वीं बटालियन (रायपुर) में पदस्थ थे। वे पांच दिनों के अवकाश पर धमतरी आए हुए थे, जहां वे पिछले 9 वर्षों से अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ रह रहे थे।

विवाद के बाद उठाया आत्मघाती कदम

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आत्महत्या की वजह पारिवारिक कलह बताई जा रही है। मृतक के छोटे भाई त्रिभुवन ठाकुर ने बताया कि रविवार शाम पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हुई थी। विवाद के बाद पत्नी घर से निकलकर थाने चली गई थी। इसी बीच, अनहोनी की आशंका होने पर परिजन घर पहुंचे, तो कमरा अंदर से बंद मिला। पीछे के रास्ते से झांकने पर जागेश्वर का शव फांसी के फंदे पर लटका पाया गया।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। वरदान परामर्श सेवा समिति के शिवा प्रधान के सहयोग से शव को फंदे से उतारकर तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि विवाद की असली वजह क्या थी और क्या कोई अन्य मानसिक दबाव भी था।

बिखर गया परिवार

जागेश्वर के इस कदम से उनके तीन मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया है। चुनाव ड्यूटी जैसी चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी निभाकर लौटे जवान के इस तरह दुनिया से चले जाने पर पूरी पिंक सिटी कॉलोनी में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Posts

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में परीक्षा से पहले पेपर लीक! BSc सेकंड ईयर का एंटोमोलॉजी प्रश्नपत्र WhatsApp पर वायरल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में…

शराब दुकानों में ओवररेटिंग और नियमों की अनदेखी पर आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, तीन उपनिरीक्षक निलंबित

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शराब दुकानों में ओवररेटिंग, नियमों के विपरीत थोक में शराब…

1 of 456