गर्मी का मौसम है और लोग शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए ओआरएस पीते हैं. कुछ लोग इसको अपने साथ पानी की बोतल में रखते हैं और दिनभर पीते रहते हैं. लेकिन क्या हर किसी को रोज ORS पीना चाहिए? इसको पीने की क्या लिमिट होनी चाहिए इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं. दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में सीनियर रेजिडेंट डॉ. दीपक सुमन बताते हैं कि गर्मियों में ओओरएस पीना काफी फायदेमंद है. ये शरीर में पानी की कमी पूरी करने के साथ- साथ इलेक्ट्रोलाइट को भी बैलेंस रखता है.
डॉ सुमन कहते हैं कि ओआरएस के कई फायदे हैं. इससे शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी पूरी होती है. इसमें सोडियम, पोटैशियम और ग्लूकोज जैसी चीजें होती हैं, जो डिहाइड्रेशन की स्थिति में शरीर को जल्दी रिकवर करने में मदद करती हैं,लेकिन हर दूसरी चीज की तरह इसको भी लिमिट में ही पीना चाहिए. क्योंकि जरूरत से ज्यादा पीने से शरीर को नुकसान हो सकता है. हालांकि जिन लोगों को इसकी ज्यादा जरूरत है उनको इस मौसम में डॉक्टर की सलाह पर ओआरएस पीते रहना चाहिए.
इन लोगों को ओआरएस पीना चाहिए
धूप में लंबे समय तक काम करने वालों के लिए
बच्चों और बुजुर्गों में डिहाइड्रेशन होने पर
जो लोग फिल्ड वर्क करते हैं
लूज मोशन होने पर
क्या हर किसी के लिए ओआरएस सही है?
डॉ. सुमन बताते हैं कि अगर कोई व्यक्ति सामान्य स्थिति में है, ठीक से पानी पी रहा है और उसे डिहाइड्रेशन नहीं है, तो बार-बार ORS पीने से कोई खास फायदा नहीं है. क्योंकि इसमें शुगर भी होता है. जरूरत से ज्यादा पाने से शुगर लेवल बढ़ने का खतरा होता है. ओआएस में नमक भी होता है. ज्यादा नमक बीपी के मरीजों को नुकसान करता है. दूसरी तरफ, जरूरत से ज्यादा ओआएस पीने से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट का बैलेंस बिगड़ सकता है, जो किडनी के लिए नुकसानदायक होता है. कुछ लोग ऐसे हैं जिनको डॉक्टर की सलाह के बिना ओआरएस नहीं पीना चाहिए.
इन लोगों को डॉक्टर की सलाह के बिना ओआरएस नहीं पीना चाहिए
किडनी की पूरानी बीमारी के मरीज
हाई बीपी के मरीज
हार्ट पेशेंट
डायबिटीज के मरीज










