Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CGPSC भर्ती घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई: पूर्व सचिव जेके ध्रुव के घर छापा, दस्तावेजों की जांच जारी

रायपुर/भिलाई। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित CGPSC भर्ती घोटाले की जांच में बुधवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने राजधानी रायपुर और दुर्ग जिले के भिलाई में एक साथ दबिश दी। भिलाई के सेक्टर-10 स्थित पूर्व CGPSC सचिव जीवन किशोर ध्रुव (जेके ध्रुव) के निवास पर सुबह से छापेमारी की कार्रवाई जारी है।

जानकारी के अनुसार, ED की टीम चार सफेद इनोवा वाहनों में सवार होकर सुबह करीब 6 बजे भिलाई पहुंची। इसके बाद अधिकारियों ने सेक्टर-10, स्ट्रीट नंबर-44 स्थित जेके ध्रुव के घर पर जांच शुरू की। छापेमारी के दौरान आधा दर्जन से अधिक ED अधिकारी मौजूद हैं, जबकि सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीआरपीएफ जवानों को भी तैनात किया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसी घर में मौजूद महत्वपूर्ण दस्तावेजों, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की गहन जांच कर रही है। अधिकारियों द्वारा कई दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है और डिजिटल साक्ष्यों की भी पड़ताल की जा रही है।

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई CGPSC भर्ती घोटाले से जुड़े कथित आर्थिक अनियमितताओं और मनी लॉन्ड्रिंग के पहलुओं की जांच के तहत की जा रही है। इससे पहले केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) भी इस मामले में जेके ध्रुव के निवास पर छापेमारी कर चुकी है।

गौरतलब है कि CGPSC भर्ती घोटाले की जांच में नाम सामने आने के बाद पूर्व सचिव जेके ध्रुव लगातार केंद्रीय जांच एजेंसियों के रडार पर रहे हैं। ऐसे में ED की ताजा कार्रवाई को जांच का महत्वपूर्ण चरण माना जा रहा है।

फिलहाल छापेमारी और जांच की कार्रवाई जारी है। मामले को लेकर ED की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।

Related Posts

CG NEWS- अस्पताल में डॉक्टर की शर्मनाक करतूत: शराब के नशे में ड्यूटी, मरीज के परिजनों से दुर्व्यवहार का वीडियो वायरल

केशकाल। छत्तीसगढ़ के केशकाल अस्पताल से एक ऐसा हैरान करने वाला मामला सामने आया…

हौसले के आगे बौनी हुई आर्थिक तंगी: बच्चे को RTE में दाखिला दिलाने 3 फीट की दिव्यांग मां पहुंची कलेक्ट्रेट

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले से एक ऐसी तस्वीर सामने आई…

CG NEWS- पति के बिस्तर पर प्रेमी संग बनाती थी संबंध, राज खुला तो करंट देकर मार डाला; पत्नी समेत 4 गिरफ्तार

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक बेहद चौंकाने वाली और खौफनाक वारदात सामने…

1 of 356