Trendingदेशबड़ी खबर

डीके शिवकुमार ने ली CM पद की शपथ, बने कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री

सिद्धारमैया के इस्तीफे के बाद डीके शिवकुमार ने बुधवार को कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री के रूप में लोक भवन में शपथ ली. उन्होंने अपने दादा गंगाधर के नाम पर शपथ ली. जबकि राज्य के नए डिप्टी सीएम बने जी. परमेश्वर ने डॉ. बी.आर. अंबेडकर के नाम पर शपथ ली. इससे पहले शिवकुमार मंच पर एक-एक नेता से मिले. उन्होंने राहुल गांधी, खरगे और अन्य नेताओं का शॉल और फूलों के गुलदस्ते से स्वागत किया. इस शपथ ग्रहण समारोह की खास बात ये रही कि पहले लोकभवन में होने वाले कार्यक्रमों का मंच पश्चिम दिशा की ओर होता था. इस बार ज्योतिषी की सलाह पर मंच पूर्व दिशा की ओर तैयार किया गया. पूरे कार्यक्रम की जिम्मेदारी शिवकुमार के भाई डीके सुरेश ने संभाली.

डीके शिवकुमार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत होते ही प्रशंसक और कांग्रेस कार्यकर्ता लोक भवन की ओर उमड़ने लगे. इसके चलते विधानसभा के आसपास पूरी तरह से यातायात जाम हो गया. शिवकुमार ने सीएम पद की शपथ लेने से पहले अपनी मां से आशीर्वाद लिया. बेंगलुरु के सदाशिवनगर स्थित अपने आवास पर मां गौराम्मा के चरण स्पर्श किए और आशीर्वाद लिया.

शपथ ग्रहण से पहले आवास पर धार्मिक अनुष्ठान
उधर, उनके मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने से पहले उनके आवास पर धार्मिक अनुष्ठान शुरू हुए. शपथ ग्रहण समारोह से पहले शिवकुमार के घर पर विशेष पूजा की गई. पांच से ज्यादा पुजारी पूजा सामग्री के साथ उनके आवास पर पहुंचे और विशेष प्रार्थना और पूजा की.

मंत्रिमंडल में जातीय समीकरण का खास ख्याल
मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के मंत्रिमंडल में जातीय समीकरण का खास ख्याल रखा गया है. वोक्कालिगा, लिंगायत और दलित कोटा के तहत तीन-तीन मंत्रियों को मंत्री पद दिए गए हैं. जबकि कुरुबा समुदाय से दो मंत्रियों को पद मिले हैं. इसके अलावा अनुसूचित जनजाति, मुस्लिम और ईसाई कोटा के तहत एक-एक मंत्री पद देकर सभी समुदायों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया गया है.

शपथ ग्रहण समारोह में कौन-कौन मौजूद रहा?
शिवकुमार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण समारोह में कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे. पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सांसद राहुल गांधी, महासचिव केसी वेणुगोपाल, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, कर्नाटक कांग्रेस प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला, पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, केरल के मुख्यमंत्री सतीशान, हरिप्रसाद, मोहम्मद अजहरुद्दीन, राजीव शुक्ला, फिल्म सितारे और डीके के परिवार के सदस्य भी इस समारोह में शामिल हुए. खास बात ये है कि बीजेपी से निष्कासित विधायक शिवराम हेब्बर और एसटी सोमशेखर भी मौजूद रहे.

Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

मुख्यमंत्री साय ने छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान, कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों…

जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है शिक्षा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर शिक्षा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार है। जीवन के प्रत्येक…

धमतरी में बड़ा हादसा: तेज जलप्रवाह में बहे मामा-भांजे के शव बरामद, गंगरेल गोताखोर टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में गेदारापारा और बागडोंगरी के रहने वाले दो मछुआरों के…

1 of 462