Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

रेल यात्रियों को बड़ी राहत: हसदेव एक्सप्रेस अब प्रतिदिन चलेगी, 1 अगस्त 2026 से लागू होगा नया सिस्टम

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हसदेव एक्सप्रेस की सेवाओं में महत्वपूर्ण बदलाव करने का निर्णय लिया है। रेलवे प्रशासन ने ट्रेन संख्या 18249/18250 और 18251/18252 हसदेव एक्सप्रेस की सेवाओं का विलय कर इसे प्रतिदिन नियमित रूप से संचालित करने का फैसला लिया है।

वर्तमान में 18249/18250 रायपुर–कोरबा–रायपुर हसदेव एक्सप्रेस सप्ताह में चार दिन तथा 18251/18252 रायपुर–कोरबा–रायपुर हसदेव एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन संचालित की जा रही है। दोनों ट्रेनों के संचालन को एकीकृत करते हुए 1 अगस्त 2026 से ट्रेन संख्या 18249/18250 कोरबा–रायपुर–कोरबा हसदेव एक्सप्रेस प्रतिदिन चलेगी।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस बदलाव से यात्रियों को अब अलग-अलग ट्रेन नंबर और संचालन दिवस याद रखने की आवश्यकता नहीं होगी। एक ही ट्रेन नंबर के साथ रोजाना सेवा उपलब्ध रहने से यात्रा की योजना बनाना अधिक आसान और सुविधाजनक हो जाएगा।

इसके अलावा, हसदेव एक्सप्रेस में यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव देने के लिए 15 आधुनिक एलएचबी (LHB) कोच की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। एलएचबी कोच अधिक सुरक्षित, आरामदायक और उच्च गति के लिए उपयुक्त माने जाते हैं।

रेलवे के इस निर्णय से रायपुर, बिलासपुर और कोरबा के बीच नियमित यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। यात्रियों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए इसे सुविधाजनक और यात्री हित में उठाया गया कदम बताया है।

Related Posts

CG NEWS- अस्पताल में डॉक्टर की शर्मनाक करतूत: शराब के नशे में ड्यूटी, मरीज के परिजनों से दुर्व्यवहार का वीडियो वायरल

केशकाल। छत्तीसगढ़ के केशकाल अस्पताल से एक ऐसा हैरान करने वाला मामला सामने आया…

हौसले के आगे बौनी हुई आर्थिक तंगी: बच्चे को RTE में दाखिला दिलाने 3 फीट की दिव्यांग मां पहुंची कलेक्ट्रेट

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले से एक ऐसी तस्वीर सामने आई…

CG NEWS- पति के बिस्तर पर प्रेमी संग बनाती थी संबंध, राज खुला तो करंट देकर मार डाला; पत्नी समेत 4 गिरफ्तार

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक बेहद चौंकाने वाली और खौफनाक वारदात सामने…

1 of 356