Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

पूर्व अतिरिक्त मुख्य सचिव बीकेएस रे का निधन, प्रशासनिक और साहित्यिक जगत में शोक

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व अतिरिक्त मुख्य सचिव और 1972 बैच के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी बीकेएस रे का बुधवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ थे और रायपुर एम्स में उनका उपचार चल रहा था। इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से प्रशासनिक, शैक्षणिक और साहित्यिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

1 जून 1949 को जन्मे बीकेएस रे ने प्रशासनिक सेवा में लंबे समय तक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने शासन-प्रशासन को अधिक प्रभावी बनाने और संस्थागत विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वर्ष 2009 में वे छत्तीसगढ़ सरकार में अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।

सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने साहित्य को अपना प्रमुख कार्यक्षेत्र बनाया और लेखन के माध्यम से समाज, प्रशासन और मानवीय मूल्यों से जुड़े विषयों को नई दृष्टि दी। अपने साहित्यिक जीवन में उन्होंने 54 से अधिक पुस्तकें लिखीं। उनके उपन्यास, कविता संग्रह, नाटक और समसामयिक विषयों पर आधारित रचनाएं पाठकों के बीच काफी लोकप्रिय रहीं।

उनकी चर्चित कृतियों में द बॉय फ्रॉम भुवनेश्वर, द ब्लाइंड होराइजन, द टरमॉइल तथा कविता संग्रह समथिंग गोज बियॉन्ड मी शामिल हैं। उनकी रचनाओं में प्रशासनिक अनुभव, सामाजिक सरोकार और भ्रष्टाचार विरोधी विचारों की स्पष्ट झलक दिखाई देती है।

साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें वर्ष 2019 में ग्रीस में प्रतिष्ठित ‘सुकरात अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया था। यह सम्मान उनके साहित्यिक अवदान और वैश्विक स्तर पर उनकी पहचान का प्रमाण माना जाता है।

प्रशासनिक सेवा से जुड़े अधिकारियों और उनके सहयोगियों ने बीकेएस रे को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने प्रशासन को केवल सरकारी कामकाज तक सीमित नहीं रखा, बल्कि क्षमता निर्माण, सुशासन और संस्थागत विकास पर विशेष जोर दिया। प्रशासन अकादमी में उनकी भूमिका को भी बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।

बीकेएस रे का निधन छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक और साहित्यिक क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।

Related Posts

CG NEWS- अस्पताल में डॉक्टर की शर्मनाक करतूत: शराब के नशे में ड्यूटी, मरीज के परिजनों से दुर्व्यवहार का वीडियो वायरल

केशकाल। छत्तीसगढ़ के केशकाल अस्पताल से एक ऐसा हैरान करने वाला मामला सामने आया…

हौसले के आगे बौनी हुई आर्थिक तंगी: बच्चे को RTE में दाखिला दिलाने 3 फीट की दिव्यांग मां पहुंची कलेक्ट्रेट

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले से एक ऐसी तस्वीर सामने आई…

CG NEWS- पति के बिस्तर पर प्रेमी संग बनाती थी संबंध, राज खुला तो करंट देकर मार डाला; पत्नी समेत 4 गिरफ्तार

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक बेहद चौंकाने वाली और खौफनाक वारदात सामने…

1 of 356