Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

हैदराबाद से छत्तीसगढ़ की तीन नाबालिग लड़कियां लापता, गांव लौटने की बात कहकर निकली थीं घर से

रायपुर। हैदराबाद में रह रही छत्तीसगढ़ की तीन नाबालिग लड़कियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई हैं। तीनों अपने मजदूर माता-पिता के साथ हैदराबाद की फरीद बस्ती में रह रही थीं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि लड़कियां शहर का माहौल पसंद नहीं आने के कारण कई दिनों से अपने गांव लौटने की इच्छा जता रही थीं।

पुलिस के मुताबिक, रविवार देर रात तीनों बिना किसी को बताए घर से निकल गईं। सीसीटीवी फुटेज में तीनों लड़कियां हैदराबाद के हिमायतनगर इलाके से ऑटो में बैठकर सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन की ओर जाती दिखाई दी हैं।

लापता लड़कियों की पहचान 17 वर्षीय शिल्पा कुमारी और दो सगी बहनों 14 वर्षीय लता एवं स्नेहा के रूप में हुई है। जांच में यह भी पता चला है कि तीनों ने छत्तीसगढ़ जाने वाली ट्रेनों के बारे में जानकारी जुटाई थी। हालांकि उनके गांव के लिए सीधी ट्रेन नहीं होने के कारण पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वे किस रास्ते से और किस ट्रेन से रवाना हुईं।

पुलिस ने गठित की विशेष टीम

मामले की गंभीरता को देखते हुए हैदराबाद पुलिस ने विशेष जांच टीम का गठन किया है। पुलिस रेलवे अधिकारियों, पड़ोसी जिलों और छत्तीसगढ़ पुलिस के साथ समन्वय कर लड़कियों की तलाश कर रही है।

जांच टीम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और रेलवे स्टेशन समेत संभावित रूटों की जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस ने लोगों से की अपील

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि तीनों लड़कियों के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचना दें। पुलिस का कहना है कि प्राथमिकता तीनों को सुरक्षित बरामद कर उनके परिवार तक पहुंचाना है।

Related Posts

रायपुर में भिड़े भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता: वाटर कैनन और आंसू गैस का हुआ इस्तेमाल; बिलासपुर में पुतला दहन

रायपुर/बिलासपुर। दिल्ली में NEET पेपर लीक को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन की आंच अब…

CG Cabinet Decisions: साय कैबिनेट के बड़े फैसले: अग्निवीरों को भर्ती में 10% आरक्षण, उर्वरक व्यवस्था के लिए बनेगी उपसमिति

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित राज्य…

1 of 429