Trendingदेश

भूख हड़ताल खत्म करने को तैयार हुए सोनम वांगचुक, रखीं ये शर्तें

सोनम वांगचुक ने केंद्रीय मंत्रियों जे.पी. नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह को पत्र लिखकर अपनी भूख हड़ताल खत्म करने के लिए शर्त रखी है.वांगचुक ने मांग की कि आंदोलन में शामिल युवा प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कोई कानूनी या प्रतिशोधात्मक कार्रवाई न की जाए. इसके अलावा उनकी शर्त है कि संसद में जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए सार्थक चर्चा होनी चाहिए, जिसमें शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर विचार करना भी शामिल है.

वांगचुक ने परीक्षा पेपर लीक से जुड़े आत्महत्या मामलों में पीड़ित परिवारों को पर्याप्त मुआवजा देने और संसद में जवाबदेही सुनिश्चित करने की बात दोहराई.उन्होंने कहा कि ‘चलो संसद’ मार्च शांतिपूर्ण रहा, लेकिन पुलिस की कार्रवाई पर उन्होंने चिंता जताई.उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार से ठोस आश्वासन मिलने पर ही वो अपनी भूख हड़ताल खत्म करेंगे, वरना उनकी हड़ताल अनिश्चितकाल तक जारी रहेगी.

Related Posts

सूरजपुर में मजबूरी की तस्वीर: कंधे पर बच्चों को बैठाकर उफनता नाला पार करा रहा किसान, विकास के दावों पर उठे सवाल

सूरजपुर। बारिश के मौसम में जहां नदी-नाले उफान पर हैं, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में…

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: परिवार में वैध जाति प्रमाण पत्र होने पर 1950 के दस्तावेज जरूरी नहीं

छत्तीसगढ़ के हजारों परिवारों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। हाईकोर्ट ने एक…

1 of 423