Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

रायपुर में 53 करोड़ की फर्जी बिलिंग का खुलासा, स्टेट GST ने कारोबारी विजय कुमार यादव को किया गिरफ्तार

रायपुर। फर्जी बिलिंग और बोगस इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) के खिलाफ स्टेट GST ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने 53 करोड़ रुपए की फर्जी बिलिंग के मामले में मुख्य आरोपी कारोबारी विजय कुमार यादव को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आरोपी ने फर्जी बिलों के जरिए करीब 9.54 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी की।

स्टेट GST के अनुसार, आरोपी विजय कुमार यादव मेसर्स माया स्टील एंड एंटरप्राइज और मेसर्स मायरा स्टील एंटरप्राइजेज नाम से दो फर्म संचालित करता था। इन फर्मों के माध्यम से बिना वास्तविक माल की खरीद-बिक्री किए करोड़ों रुपए के फर्जी लेन-देन दिखाए गए और बोगस ITC का लाभ लिया गया।

विभाग ने आरोपी को 20 जुलाई को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर कारोबारी को 3 अगस्त तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

फर्जी ITC का खुद भी लिया लाभ

जांच में सामने आया है कि आरोपी ने सिर्फ दूसरी फर्मों को फर्जी ITC ट्रांसफर ही नहीं किया, बल्कि खुद भी इसी तरह के फर्जी ITC का दावा कर टैक्स देनदारी कम करने का प्रयास किया। बंद और फर्जी फर्मों से मिले इनपुट टैक्स क्रेडिट का इस्तेमाल सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाने के लिए किया गया।

जांच में मिली बड़ी गड़बड़ियां

स्टेट GST की जांच में कई अनियमितताएं सामने आई हैं—

  • 10 ऐसी फर्मों से ITC-02 के जरिए करीब 6.13 करोड़ रुपए के फर्जी ITC का दावा किया गया, जिनका पंजीयन रद्द हो चुका था या जो आपस में संबंधित थीं।
  • पंजाब समेत अन्य राज्यों की 9 ऐसी फर्मों से करीब 1.99 करोड़ रुपए का फर्जी ITC लिया गया, जिनसे वास्तविक माल आपूर्ति का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला।
  • बिना वास्तविक खरीद के GSTR-2B की तुलना में GSTR-3B में करीब 1.41 करोड़ रुपए अतिरिक्त ITC क्लेम किया गया।

स्टेट GST विभाग फर्जी बिलिंग और बोगस ITC नेटवर्क के खिलाफ विशेष अभियान चला रहा है। विभाग का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

Related Posts

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास: विधानसभा से पास हुआ विधेयक; 15 लाख MSMEs को मिलेगी बड़ी राहत

रायपुर। छत्तीसगढ़ उद्योग और निवेश के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करने की दिशा…

1 of 432