Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

FIR के विरोध में कांग्रेस का धरना जारी, खम्हारडीह थाने के बाहर 15 घंटे से डटे कार्यकर्ता

रायपुर, 24 जुलाई। राजधानी रायपुर में पत्थरबाजी मामले में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं पर दर्ज एफआईआर के विरोध में कांग्रेस का आंदोलन लगातार जारी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष (PCC) दीपक बैज के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता खम्हारडीह थाने के बाहर पिछले 15 घंटे से अधिक समय से धरने पर बैठे हैं।

कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि जब तक पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर दर्ज एफआईआर वापस नहीं ली जाती, तब तक धरना समाप्त नहीं किया जाएगा।

12 कांग्रेस नेताओं पर कार्रवाई का विरोध

भाजपा द्वारा कांग्रेस कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी की घटना के बाद पुलिस ने 12 कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इस घटना में पुलिस के 16 जवानों के घायल होने की जानकारी भी सामने आई है। पुलिस की इसी कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने खम्हारडीह थाने के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है।

दीपक बैज ने लगाए आरोप

धरना स्थल पर मौजूद पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार पुलिस प्रशासन पर दबाव बनाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ एकतरफा कार्रवाई करवा रही है। उन्होंने कहा कि यदि दर्ज एफआईआर वापस नहीं ली गई तो कांग्रेस आंदोलन को और तेज करेगी और कार्यकर्ता थाने के बाहर डटे रहेंगे।

भाजपा नेताओं पर भी कार्रवाई की मांग

कांग्रेस नेताओं ने थाना प्रभारी, खम्हारडीह के नाम ज्ञापन सौंपकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, विधायक राजेश मूणत और पुरंदर मिश्रा के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। कांग्रेस का आरोप है कि पूरे मामले में पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई की है और भाजपा नेताओं के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाया गया।

फिलहाल खम्हारडीह थाना परिसर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मामले को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म है और कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

Related Posts

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास: विधानसभा से पास हुआ विधेयक; 15 लाख MSMEs को मिलेगी बड़ी राहत

रायपुर। छत्तीसगढ़ उद्योग और निवेश के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करने की दिशा…

1 of 432