Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

पखांजूर में वन विभाग की कार्रवाई, 11 जिंदा कछुओं के साथ तस्कर गिरफ्तार

पखांजूर। कांकेर जिले के पखांजूर में वन विभाग ने वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 11 जीवित कछुओं के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी बाजार में कछुओं की बिक्री कर रहा था, तभी वन विभाग की उड़नदस्ता टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।

जानकारी के अनुसार, वन स्तरीय उड़नदस्ता दल ने ग्राम पीवी-124 बाजार में छापेमारी की। इस दौरान दीपांकर राय (निवासी पीवी-117) को जीवित कछुओं की बिक्री करते हुए पकड़ा गया। तलाशी में उसके कब्जे से 11 जिंदा कछुए बरामद किए गए।

7 किलो से ज्यादा वजन के कछुए जब्त

वन विभाग के मुताबिक, जब्त किए गए 11 कछुओं का कुल वजन करीब 7 किलो 10 ग्राम है। सभी कछुओं को सुरक्षित कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की गई।

वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज

आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

यह पूरी कार्रवाई कापसी वन परिक्षेत्र के अंतर्गत की गई। वन विभाग ने वन्यजीवों की अवैध तस्करी और बिक्री के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रखने की बात कही है।

Related Posts

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास: विधानसभा से पास हुआ विधेयक; 15 लाख MSMEs को मिलेगी बड़ी राहत

रायपुर। छत्तीसगढ़ उद्योग और निवेश के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करने की दिशा…

1 of 432