Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

सीजी पीएससी की मेरिट लिस्ट जारी; देवेश प्रसाद साहू टॉपर !

रायपुर: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी कर दिया है. 20 नवंबर को साक्षात्कार पूरा होने के बाद परिणाम जारी किया गया है. आयोग ने समेकित मेरिट सूची जारी की है. जिसमें देवेश प्रसाद साहू ने 773.5 अंकों के साथ टॉप किया है.

समेकित मेरिट सूची में टॉपर

देवेश प्रसाद साहू 773.5 अंक
स्वप्निल वर्मा 769.5
यशवंत कुमार देवांगन 769
राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 के अंतर्गत 26 नवंबर 2024 से 4 दिसंबर 2024 तक 17 सेवाओं के लिए 246 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला गया था. प्रारंभिक परीक्षा परिणाम के आधार पर 3737 का मुख्य परीक्षा के लिए चयन हुआ था.

246 पदों पर भर्ती के लिए जून में हुई थी लिखित परीक्षा: साल 2025 में जून 26, 27, 28, 29 को लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया. मुख्य परीक्षा के लिखित परीक्षा परिणाम के आधार पर 643 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए चुना गया.

इंटरव्यू होते ही जारी किया रिजल्ट: 643 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 10 नवंबर से 20 नवंबर 2025 तक आयोजित किया गया. जिसमें सभी अभ्यर्थी शामिल हुए. साक्षात्कार खत्म होने के तुरंत बाद रिजल्ट जारी किया गया है. लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने 643 अभ्यर्थियों की समेकित मेरिट सूची जारी की है. समेकित मेरिट सूची आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर देख सकते हैं.

Related Posts

सिंह राशि में शुक्र का गोचर: आज से चमकेगा इन 6 राशियों का भाग्य, धन लाभ और तरक्की के खुलेंगे नए द्वार

हैदराबाद/लखनऊ। ज्योतिष शास्त्र में धन, ऐश्वर्य, सुख-समृद्धि और भौतिक सुखों के…

CG NEWS- नगर निगमों में तकनीकी व्यवस्था होगी मजबूत, सरकार ने जोड़े दो नए पद; राजपत्र में अधिसूचना जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के नगर निगमों की तकनीकी और प्रशासनिक व्यवस्था…

1 of 409