Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

रायपुर ब्रेकिंग न्यूज़; ट्रक ने युवक को रौदा, स्थानीय लोगों ने किया चक्का जाम, देखें वीडियो

रायपुर के उरला क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। स्थानीय जानकारी के अनुसार, दूध बेचकर घर लौट रहा एक युवक ट्रक की चपेट में आ गया और गंभीर चोटों के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद इलाके के लोग भड़के और स्थानीय सड़क पर ट्रक ड्राइवर के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर सुरक्षा इंतजाम न होने और तेज़ रफ्तार वाहन चालक की वजह से यह घटना हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद उरला पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोग सड़क पर सुरक्षा के लिए और हादसों से बचाव के लिए अधिकारियों से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Related Posts

किसानों के लिए बड़ी राहत: छत्तीसगढ़ में यूरिया वितरण की 80% वाली सीमा खत्म; अब खरीफ 2025 के बराबर मिलेगा पूरा खाद

छत्तीसगढ़ में खरीफ सीजन की खेती के बीच किसानों के लिए एक बेहद राहत भरी खबर सामने…

1 of 406