Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

PM आवास योजना-शहरी में छत्तीसगढ़ की उपलब्धियों को राष्ट्रीय पहचान, विज्ञान भवन में आज सम्मान समारोह

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शहरी गरीब परिवारों को पक्का और सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने जा रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (PMAY-U) के प्रभावी क्रियान्वयन, आवास निर्माण की गुणवत्ता और समयबद्ध पूर्णता के लिए छत्तीसगढ़ को प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी पुरस्कार-2026 के सम्मान समारोह में आमंत्रित किया गया है।

नई दिल्ली के विज्ञान भवन में होगा समारोह

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी पुरस्कार-2026 का सम्मान समारोह आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित किया जाएगा। समारोह में छत्तीसगढ़ की ओर से उप मुख्यमंत्री अरुण साव शामिल होंगे। इस दौरान प्रदेश में योजना के तहत किए जा रहे कार्यों और उपलब्धियों को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया जाएगा।

आवास निर्माण के साथ गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर

प्रदेश सरकार के अनुसार, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शहरी गरीब परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराने के अभियान को गति दी गई है। वहीं, उप मुख्यमंत्री अरुण साव के नेतृत्व में योजना के क्रियान्वयन में निर्माण की गुणवत्ता, पारदर्शिता और निर्धारित समयसीमा में आवास पूर्ण करने पर जोर दिया जा रहा है।

शहरी गरीब परिवारों को पक्के घर का सहारा

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद शहरी परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराना है। छत्तीसगढ़ में योजना के माध्यम से बड़ी संख्या में परिवारों को अपने पक्के घर का सपना पूरा करने में मदद मिली है।

राज्य में योजना के क्रियान्वयन को लेकर किए जा रहे प्रयासों को अब राष्ट्रीय मंच पर स्थान मिलना महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पुरस्कार समारोह के माध्यम से छत्तीसगढ़ में शहरी आवास योजनाओं की प्रगति और उपलब्धियों को देशभर के सामने प्रस्तुत किया जाएगा।

Related Posts

बिलासपुर के स्कूल में प्राचार्य-शिक्षक विवाद, नुकसान पहुंचाने के लिए सुपारी देने का आरोप; कथित ऑडियो से मचा हड़कंप

बिलासपुर। जिले के कोटा थाना क्षेत्र स्थित शासकीय हाईस्कूल धौराभाठा में प्राचार्य…

बहेरामुड़ा स्कूल के शिक्षक का वीडियो वायरल, नशे की हालत में पहुंचने का आरोप; 10 महीने से वेतन नहीं मिलने का दावा

कोटा। बिलासपुर जिले के कोटा क्षेत्र के बहेरामुड़ा स्थित प्राथमिक शाला विद्या…

बस्तर में दिव्यांगजनों और IED पीड़ितों के लिए विशेष महाअभियान, जगदलपुर-दंतेवाड़ा में लगेंगे शिविर

रायपुर। बस्तर संभाग में दिव्यांगजनों और IED विस्फोटों के पीड़ितों को राहत एवं…

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 13 डॉक्टरों को अतिरिक्त स्टडी लीव देने से इनकार, याचिकाएं खारिज

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पीजी की पढ़ाई के लिए पहले ही दो साल की स्टडी लीव…

1 of 478