Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

कुरुद में दर्दनाक वारदात: चाकूबाजी का शिकार हुई महिला की इलाज के दौरान मौत, आरोपी पहले ही गिरफ्तार

धमतरी जिले के कुरुद स्थित भोथली रोड पर बालाजी राइस मिल में 2 अक्टूबर को हुई चाकूबाजी की घटना में गंभीर रूप से घायल अनीता मंडावी ने रविवार सुबह एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। महिला की मौत के बाद अब इस मामले में पुलिस की कानूनी कार्रवाई और अधिक गंभीर हो गई है।

मोबाइल रिचार्ज को लेकर बढ़ा था विवाद: पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतिका अनीता मंडावी कोंडागांव क्षेत्र की रहने वाली थी और राइस मिल में मजदूरी (रेजा) करती थी। उसी मिल में काम करने वाले भांठागांव निवासी दुलेश्वर टंडन के साथ उसकी पहले से जान-पहचान और प्रेम संबंध थे।

आरोप है कि दुलेश्वर अनीता के मोबाइल फोन पर अपने पैसों से रिचार्ज करवाता था। इसी बीच उसे शक हो गया कि अनीता किसी अन्य युवक से मोबाइल पर बात करती है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद गहरा गया था।

घर पर किया ताबड़तोड़ हमला: विवाद के बढ़ने पर आरोपी दुलेश्वर सीधे अनीता के घर जा पहुंचा। वहां कहासुनी इतनी बढ़ गई कि गुस्से में आकर उसने अनीता पर चाकू से कई ताबड़तोड़ वार कर दिए। इस हमले में अनीता की कमर, जांघ और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।

घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने घायल महिला को कुरुद अस्पताल पहुंचाया। हालत बेहद गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे धमतरी रेफर किया गया, जहां एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार सुबह उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस की आगे की कार्रवाई: घटना की सूचना मिलते ही कुरुद पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए अपराध क्रमांक 327/2026 दर्ज किया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 333 और 109 के तहत मामला पंजीबद्ध कर मुख्य आरोपी दुलेश्वर टंडन (25 वर्ष, पिता लक्ष्मीप्रसाद टंडन) को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया था, जिसके बाद न्यायालय के आदेश पर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया था।

अब पीड़िता की मौत हो जाने के बाद, पुलिस इस मामले में कानूनी प्रावधानों के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई को तेजी से आगे बढ़ा रही है।

Related Posts

बिलासपुर के स्कूल में प्राचार्य-शिक्षक विवाद, नुकसान पहुंचाने के लिए सुपारी देने का आरोप; कथित ऑडियो से मचा हड़कंप

बिलासपुर। जिले के कोटा थाना क्षेत्र स्थित शासकीय हाईस्कूल धौराभाठा में प्राचार्य…

बहेरामुड़ा स्कूल के शिक्षक का वीडियो वायरल, नशे की हालत में पहुंचने का आरोप; 10 महीने से वेतन नहीं मिलने का दावा

कोटा। बिलासपुर जिले के कोटा क्षेत्र के बहेरामुड़ा स्थित प्राथमिक शाला विद्या…

बस्तर में दिव्यांगजनों और IED पीड़ितों के लिए विशेष महाअभियान, जगदलपुर-दंतेवाड़ा में लगेंगे शिविर

रायपुर। बस्तर संभाग में दिव्यांगजनों और IED विस्फोटों के पीड़ितों को राहत एवं…

PM आवास योजना-शहरी में छत्तीसगढ़ की उपलब्धियों को राष्ट्रीय पहचान, विज्ञान भवन में आज सम्मान समारोह

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शहरी गरीब परिवारों को पक्का और सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने…

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 13 डॉक्टरों को अतिरिक्त स्टडी लीव देने से इनकार, याचिकाएं खारिज

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पीजी की पढ़ाई के लिए पहले ही दो साल की स्टडी लीव…

1 of 478