Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: शास्त्री चौक से मेकाहारा और जयस्तंभ चौक मार्ग होंगे वन-वे, सामने आई ये बड़ी वजह

राजधानी रायपुर में लंबे समय से रुके स्काई वॉक निर्माण कार्य को फिर से शुरू करने की तैयारी पूरी हो गई है। इसके लिए शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आदेश जारी कर बताया कि 27 नवंबर से शास्त्री चौक के आसपास दो प्रमुख मार्गों पर रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू की जाएगी। यह व्यवस्था पूरे एक महीने तक दो चरणों में प्रभावी रहेगी।

पहले 15 दिनों तक शास्त्री चौक- मल्टीलेवल पार्किंग- जयस्तंभ चौक के मार्ग पर वन-वे लागू रहेगा। इसके बाद अगले 15 दिनों तक शास्त्री चौक से मेकाहारा चौक की ओर जाने वाला मार्ग वन-वे होगा। इससे शहरवासियों को चरणबद्ध तरीके से अलग-अलग वैकल्पिक रूट का पालन करना होगा।

प्रशासन ने बताया कि मार्ग बदलने के दौरान नागरिकों को न्यूनतम असुविधा हो, इसके लिए व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। बंद किए गए रूट के प्रवेश और निकास बिंदुओं पर रिफ्लेक्टिव बैरिकेड्स लगाए जाएंगे, ताकि रात के समय भी मार्ग स्पष्ट दिखे। इसके अलावा ट्रैफिक को सुचारू रखने के लिए प्रशिक्षित गार्ड तैनात रहेंगे। शहरवासियों को पहले से सूचित करने के लिए रूट की शुरुआत और समाप्ति पर वन-वे सूचना बोर्ड भी लगाए जाएंगे।

Related Posts

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

मुख्यमंत्री साय ने छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान, कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों…

जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है शिक्षा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर शिक्षा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार है। जीवन के प्रत्येक…

खैरागढ़ में सड़कों की बदहाली: प्रमुख मार्गों पर मिले 200 से अधिक गड्ढे, जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर लोग

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ शहर में जर्जर सड़कों और गड्ढों के कारण आम नागरिकों और वाहन…

1 of 467