Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: स्कूल का सबसे ‘क्यूट’ स्टूडेंट; कक्षा में बच्चों संग स्वर मिलाता डॉगी! देखें वीडियो

रायपुर। देश में कुत्तों के काटने की घटनाओं में बढ़ोतरी पर चिंता जताते हुए सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। अदालत ने शैक्षणिक संस्थानों, अस्पतालों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशनों और खेल परिसरों जैसे सार्वजनिक स्थानों से आवारा कुत्तों को हटाने का निर्देश दिया है।

कोर्ट ने कहा कि स्कूलों, कॉलेजों और अस्पताल परिसरों में बाड़ लगाना अनिवार्य किया जाए, ताकि इन स्थानों पर कुत्तों का प्रवेश रोका जा सके। साथ ही अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि पकड़े गए आवारा कुत्तों को दोबारा उसी जगह नहीं छोड़ा जाएगा, बल्कि उन्हें स्थायी रूप से शेल्टर होम में रखा जाएगा।

इधर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बीच बीजापुर जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में एक डॉगी सरकारी स्कूल की कक्षा में बच्चों के बीच दरी पर बैठा दिखाई देता है। खास बात यह है कि वह बच्चों के साथ ‘स्वर मिलाता’ हुआ नजर आता है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और मनोरंजन भी ले रहे हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद पूरे जिले में चर्चा है कि यह कुत्ता किस स्कूल का है। सूत्रों के अनुसार यह वीडियो बीजापुर जिले के भोपालपटनम क्षेत्र के किसी शैक्षणिक संस्थान का हो सकता है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।

आवारा कुत्तों को लेकर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद अब ऐसे वीडियो और घटनाओं पर भी चर्चा तेज हो गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि स्कूलों के भीतर कुत्तों का पहुंचना बच्चों की सुरक्षा के लिहाज से चिंता का विषय है। दूसरी ओर कुछ लोग इस वायरल वीडियो को मासूम दोस्ती बताते हुए इसे हल्के-फुल्के अंदाज में देख रहे हैं।

Related Posts

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

मुख्यमंत्री साय ने छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान, कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों…

जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है शिक्षा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर शिक्षा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार है। जीवन के प्रत्येक…

खैरागढ़ में सड़कों की बदहाली: प्रमुख मार्गों पर मिले 200 से अधिक गड्ढे, जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर लोग

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ शहर में जर्जर सड़कों और गड्ढों के कारण आम नागरिकों और वाहन…

1 of 467