Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: भाजपा सरकार के दो साल पूरे, सीएम साय ने गिनाई उपलब्धियां

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार के दो साल पूरे हो गए हैं। उन्होंने प्रदेश की जनता का आभार जताया और भाजपा सरकार की उपलब्धियों का विस्तृत ब्योरा दिया।

सीएम साय ने बताया कि पिछली सरकार में 18 लाख गरीब परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित रह गए थे, लेकिन उनकी सरकार ने शपथ लेने के तुरंत बाद 14 दिसंबर 2023 को सभी 18 लाख आवास की स्वीकृति दे दी। दो साल में कई घर बन चुके हैं और अन्य निर्माणाधीन हैं।


किसानों और ग्रामीण कल्याण में कदम

  • किसानों के लिए धान खरीद नीति पूरी की गई। 21 क्विंटल धान प्रति क्विंटल 3100 रुपये में खरीदा गया।
  • धान बोनस भी किसानों को वितरित किया गया। 25 दिसंबर को 13 लाख किसानों को 3716 करोड़ रुपये की राशि दी गई।
  • महतारी वंदन योजना जारी है, अब तक 22 किश्तें वितरित की जा चुकी हैं।
  • 73 लाख परिवारों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है।
  • तेंदूपत्ता का मानक बोरा 4000 रुपये से बढ़ाकर 5500 रुपये किया गया।
  • चरण पादुका योजना को फिर से शुरू किया गया।

सुशासन और विकास के प्रयास

  • पीएससी घोटाले की जांच जारी है।
  • नक्सल प्रभावित इलाकों में नियद नेल्लानार योजना के तहत 400 से अधिक गांवों का विकास कर आबाद किया गया।
  • राम लला दर्शन योजना शुरू की गई, जिसमें 38 हजार श्रद्धालुओं ने अयोध्या जाकर दर्शन किए
  • बुजुर्गों के लिए तीर्थ यात्रा दर्शन योजना के तहत 5000 से अधिक बुजुर्ग लाभान्वित हुए।
  • राजिम कुंभ को भव्य रूप दिया गया और बस्तर दशहरा के बजट को बढ़ाया गया।
  • सुशासन और अभिषरण विभाग का गठन किया गया, यह राज्य की पहली सरकार है जिसने इसे किया।

सीएम साय ने कहा कि इन दो वर्षों में उनकी सरकार ने गरीबों, किसानों और बुजुर्गों के लिए कई नई योजनाएं शुरू कीं और प्रदेश के विकास में तेजी लाई।


Related Posts

CG NEWS: मोबाइल टूटा तो दोस्त को उतारा मौत के घाट, घर में ही दफन कर दी लाश; अब ‘भूत’ के डर से आरोपी ने किया सरेंडर

अंबिकापुर (गांधीनगर): छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली…

CG NEWS: हसीन चेहरों का जाल और लाखों की ठगी: सोशल मीडिया से फोटो चुराकर युवकों को लूटने वाला गिरोह गिरफ्तार

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

रायपुर में बर्खास्त पुलिसकर्मी ने पत्नी और बेटी की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या, वारदात के बाद खुद किया सरेंडर

रायपुर (सेमरिया): छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सटे विधानसभा थाना क्षेत्र के…

CG NEWS: हनुमंत कथा में 543 लोगों ने अपनाया सनातन धर्म, बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री रहे मौजूद

कोरबा। जिले के बांकीमोंगरा क्षेत्र के ग्राम ढपढप में चल रही हनुमंत कथा के दौरान…

1 of 249