Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: जंगल में मिला तेंदुए का शव, नाखून-दांत गायब, शिकार की आशंका, देखें वीडियो

खैरागढ़ वनमंडल के कोपेनवागांव-मुढ़ीपार क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक तेंदुआ रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाया गया। जंगल से कुछ दूरी पर राजस्व भूमि में पड़े तेंदुए के शव ने पूरे क्षेत्र में हलचल मचा दी है।

ग्रामीणों ने सोमवार की सुबह तेंदुए का शव देखा और इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दी। विभागीय टीम घटनास्थल पर पहुंची और मुआयना किया। प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि तेंदुए के चारों पैरों के नाखून और जबड़ा गायब हैं। आसपास खून के धब्बे पाए गए, जिससे यह संभावना जताई जा रही है कि तेंदुआ कहीं और मारा गया और शव यहां लाकर छोड़ा गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग ने सुरक्षा बलों के साथ घटनास्थल को सील कर दिया है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। डॉग स्क्वायड और अन्य जांच टीमें आसपास के गांवों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही हैं।

वन परिक्षेत्राधिकारी आर.के. टंडन ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में गहन जांच जारी है और यदि अवैध शिकार या किसी आपराधिक गतिविधि की पुष्टि होती है, तो दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

तेंदुए की मौत की खबर से स्थानीय ग्रामीण और वन्यजीव प्रेमियों में आक्रोश और चिंता का माहौल है। लोग वन्यजीव संरक्षण और निगरानी तंत्र को और मजबूत करने की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न दोहराए जाएँ।

Related Posts

सिंह राशि में शुक्र का गोचर: आज से चमकेगा इन 6 राशियों का भाग्य, धन लाभ और तरक्की के खुलेंगे नए द्वार

हैदराबाद/लखनऊ। ज्योतिष शास्त्र में धन, ऐश्वर्य, सुख-समृद्धि और भौतिक सुखों के…

CG NEWS- नगर निगमों में तकनीकी व्यवस्था होगी मजबूत, सरकार ने जोड़े दो नए पद; राजपत्र में अधिसूचना जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के नगर निगमों की तकनीकी और प्रशासनिक व्यवस्था…

1 of 409