Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: ढाबे के सामने युवक की चाकू मारकर हत्या, लूट की कोशिश में गई जान

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सटे खरोरा थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात हुई। खरोरा-रायपुर मेन रोड पर बरौंडा गांव के पास स्थित किंग द ढाबा एंड रेस्टोरेंट के सामने तीन अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान शिवकुमार साहू के रूप में हुई है। वह सिलतरा आबकारी वेयरहाउस में काम करता था और मूल रूप से कोदवा सासा पलारी का निवासी था। शिवकुमार अपने 11 साथियों के साथ ढाबे पर गया था। इनमें से वह और दो अन्य साथी ढाबे के बाहर बैठकर शराब पी रहे थे।

घटना की जानकारी के अनुसार, रात करीब 8 से 11:30 बजे के बीच ऑरेंज कलर की KTM बाइक पर सवार तीन अज्ञात युवक वहां पहुंचे। उन्होंने पहले बलौदाबाजार जाने का रास्ता पूछा। इसके बाद अचानक चाकू निकालकर लूटपाट शुरू कर दी। बदमाशों ने शिवकुमार का मोबाइल छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर एक बदमाश ने उसके सीने पर चाकू से वार कर दिया। कई वार करने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।

हत्या की सूचना मिलते ही एसएसपी सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इलाके में दहशत का माहौल है।

Related Posts

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में परीक्षा से पहले पेपर लीक! BSc सेकंड ईयर का एंटोमोलॉजी प्रश्नपत्र WhatsApp पर वायरल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में…

शराब दुकानों में ओवररेटिंग और नियमों की अनदेखी पर आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, तीन उपनिरीक्षक निलंबित

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शराब दुकानों में ओवररेटिंग, नियमों के विपरीत थोक में शराब…

1 of 456