Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: रात में सोते समय हाथी का हमला, घर में घुसकर ग्रामीण को कुचला, मौत

जिले में हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। देर रात हाथी के हमले में एक और ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना ग्राम गौर बोरा, ग्राम पंचायत अजगर बहार, वन परिक्षेत्र बालको की है, जहां 45 वर्षीय महेंदा सिंह मंझवार को जंगली हाथी ने घर में घुसकर कुचल दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महेंदा सिंह रात के समय अपने घर में सो रहा था। इसी दौरान जंगल से भटककर आए हाथी ने अचानक घर में घुसकर जमकर उत्पात मचाया। हाथी ने सो रहे महेंदा सिंह को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को जानकारी दी। वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। विभाग द्वारा क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है और ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है।

तीन दिनों में तीसरी मौत, दहशत का माहौल

गौरतलब है कि इससे पहले कटघोरा वनमंडल में बीते दो दिनों के भीतर हाथी के हमले में दो महिलाओं की मौत हो चुकी है। लगातार हो रही इन घटनाओं से जिले में मानव-हाथी संघर्ष गंभीर रूप लेता जा रहा है। ग्रामीणों में भारी दहशत का माहौल है, वहीं वन विभाग के सामने हाथियों की आवाजाही रोकने और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।

Related Posts

दुर्ग में शराब पार्टी के बाद गर्लफ्रेंड के घर बॉयफ्रेंड की संदिग्ध मौत, थप्पड़ के बाद छत पर मिला बेसुध

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का…

1 of 452