Trendingछत्तीसगढ

BIG BREAKING: इंद्रावती क्षेत्र के जंगलों में DRG और माओवादियों के बीच मुठभेड़, दोनों तरफ से फायरिंग जारी

बीजापुर। नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के थाना भैरमगढ़ अंतर्गत इंद्रावती क्षेत्र के घने जंगलों और पहाड़ी इलाकों में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। माओवादियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना के आधार पर जिला रिजर्व गार्ड (DRG) की टीम ने गुरुवार सुबह से सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। इसी दौरान जवानों का माओवादियों से आमना-सामना हो गया, जिसके बाद दोनों ओर से रुक-रुक कर फायरिंग होने लगी।

मुठभेड़ की पुष्टि, ऑपरेशन जारी

एडिशनल एसपी चंद्रकांत गवर्ना ने पुलिस-नक्सली मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि अभियान अभी जारी है। सुरक्षा कारणों से फिलहाल विस्तृत जानकारी साझा नहीं की जा सकती। ऑपरेशन के पूर्ण होने के बाद ही मुठभेड़ से संबंधित बरामदगी, नुकसान और अन्य विवरण सार्वजनिक किए जाएंगे।

अतिरिक्त बल अलर्ट, इलाके में हाई अलर्ट

मुठभेड़ स्थल की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए सुरक्षा बल पूरी सतर्कता के साथ ऑपरेशन को आगे बढ़ा रहे हैं। घना जंगल और पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण अभियान चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। पुलिस के अनुसार, आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को अलर्ट पर रखा गया है, ताकि किसी भी संभावित स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। DRG के साथ अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी हालात पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल किसी प्रकार के नुकसान या हताहत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

ग्रामीणों से जंगल न जाने की अपील

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन पूरी रणनीतिक योजना के तहत चलाया जा रहा है और जवानों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। माओवादियों की गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए लगातार सर्च अभियान चलाए जा रहे हैं। एहतियात के तौर पर जंगल से सटे गांवों के ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे जंगल क्षेत्र की ओर न जाएं।

सुकमा में भी मुठभेड़, तीन नक्सली ढेर

गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले सुकमा जिले के गोलापल्ली थाना क्षेत्र के गोंदीगुड़ा जंगल में भी डीआरजी और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस कार्रवाई में एक महिला माओवादी सहित तीन नक्सली मारे गए थे, जिनमें दो पुरुष नक्सली एसीएम रैंक के इनामी माओवादी बताए गए थे।

फिलहाल बीजापुर और आसपास के नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और ऑपरेशन जारी है।

Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

मुख्यमंत्री साय ने छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान, कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों…

जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है शिक्षा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर शिक्षा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार है। जीवन के प्रत्येक…

धमतरी में बड़ा हादसा: तेज जलप्रवाह में बहे मामा-भांजे के शव बरामद, गंगरेल गोताखोर टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में गेदारापारा और बागडोंगरी के रहने वाले दो मछुआरों के…

1 of 467