Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: जिस मच्छर ने काटा उसे मारकर शख्स पहुंचा नगर निगम, अधिकारियों से की ये मांग, जाने पूरा मामला

रायपुर: राजधानी रायपुर में नगर निगम की स्वच्छता और स्वास्थ्य व्यवस्था एक बार फिर कटघरे में आ गई है। जोन क्रमांक-5 के वामन राव लाखे वार्ड के निवासी विजय सोना ने अपने इलाके में बढ़ते डेंगू के खतरे से परेशान होकर खुद डेंगू फैलाने वाला मच्छर पकड़ा और नगर निगम मुख्यालय पहुंचकर नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी को दिखा दिया।

मच्छर की पुष्टि

विजय सोना ने बताया कि उनके इलाके में डेंगू जैसे खतरनाक मच्छरों का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। स्थिति से परेशान होकर उन्होंने टिल्ली चौक के पास डॉक्टर सोनकर को मच्छर दिखाया, जिन्होंने इसे डेंगू फैलाने वाला मच्छर बताया। डॉक्टर ने यह भी पूछा कि यह मच्छर कहां से मिला, तो विजय ने बताया कि यह उनके घर के आसपास बड़ी संख्या में फैले हुए हैं।

शिकायतों के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई

नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने आरोप लगाया कि विजय सोना ने कई बार जोन-5 के अधिकारियों को मच्छरों की समस्या से अवगत कराया, लेकिन किसी भी जिम्मेदार अधिकारी ने गंभीरता नहीं दिखाई। उन्होंने यह भी बताया कि इसी लापरवाही के कारण विजय के परिवार के एक सदस्य की मौत तक हो चुकी है।

नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल

आकाश तिवारी ने कहा कि यह बेहद शर्मनाक स्थिति है कि राजधानी रायपुर में आम जनता को डेंगू जैसे खतरनाक मच्छर खुद पकड़कर निगम कार्यालय लाना पड़ रहा है। यह घटना नगर निगम रायपुर की कार्यप्रणाली और स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़ा प्रश्नचिह्न खड़ा करती है।

“स्वच्छ रायपुर-सुंदर रायपुर” के दावे खोखले

नेता प्रतिपक्ष ने निगम पर तंज कसते हुए कहा, “एक तरफ स्वच्छ रायपुर-सुंदर रायपुर के सपने दिखाए जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ डेंगू जैसे जानलेवा मच्छरों का आतंक फैल रहा है। अगर राजधानी का यह हाल है, तो पूरे प्रदेश की स्थिति क्या होगी?”

स्वास्थ्य अधिकारी को सौंपा मच्छर

आकाश तिवारी ने डेंगू का मच्छर नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी को सौंपते हुए तुरंत प्रभावी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि यह मामला सिर्फ एक वार्ड का नहीं है, बल्कि पूरे रायपुर शहर की सार्वजनिक स्वास्थ्य सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मुद्दा है। इस मामले ने नगर निगम की स्वास्थ्य व्यवस्था, सफाई अभियान और डेंगू नियंत्रण उपायों की कार्यकुशलता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


Related Posts

CG NEWS: शक की आग में उजड़ा परिवार; पिता और दो बेटों ने तलवार से बुजुर्ग महिला का गला रेता, 6 पर जानलेवा हमला

रतनपुर (बिलासपुर): जिले के रतनपुर थाना अंतर्गत ग्राम पेंडरवा में बुधवार शाम खूनी…

CG NEWS: मोबाइल टूटा तो दोस्त को उतारा मौत के घाट, घर में ही दफन कर दी लाश; अब ‘भूत’ के डर से आरोपी ने किया सरेंडर

अंबिकापुर (गांधीनगर): छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली…

CG NEWS: हसीन चेहरों का जाल और लाखों की ठगी: सोशल मीडिया से फोटो चुराकर युवकों को लूटने वाला गिरोह गिरफ्तार

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

1 of 250