Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की टक्कर में बुजुर्ग की मौत, तीन घायल

कवर्धा। वनांचल जिले कवर्धा में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। कुकदूर थाना क्षेत्र के सागोना गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए हैं। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

आमने-सामने हुई टक्कर

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लोखान गांव निवासी संतराम और स्वात राम एक ही बाइक पर सवार होकर छत्तीसगढ़ से मध्यप्रदेश की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में मध्यप्रदेश निवासी एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ बाइक पर सवार एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

घायलों को कराया गया अस्पताल में भर्ती

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल पंडरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि एक घायल का इलाज पंडरिया में जारी है।

पुलिस कर रही जांच

कुकदूर थाना प्रभारी संग्राम सिंह ने बताया कि दो बाइकों की आपसी टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हुई है और तीन लोग घायल हैं। घायलों में दो कवर्धा जिले के लोखान गांव के निवासी हैं, जबकि मृतक और एक घायल मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं। मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना हादसे का कारण माना जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद घटना के संबंध में और जानकारी सामने आएगी।

Related Posts

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में परीक्षा से पहले पेपर लीक! BSc सेकंड ईयर का एंटोमोलॉजी प्रश्नपत्र WhatsApp पर वायरल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में…

शराब दुकानों में ओवररेटिंग और नियमों की अनदेखी पर आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, तीन उपनिरीक्षक निलंबित

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शराब दुकानों में ओवररेटिंग, नियमों के विपरीत थोक में शराब…

1 of 456