Trendingबड़ी खबरव्यापार

सोना-चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड, चांदी 2 लाख के पार, सोना भी महंगा

सोना और चांदी की कीमतों ने एक बार फिर नया इतिहास रच दिया है। बढ़ती मांग और अमेरिका के फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती के बाद बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर चांदी ने पहली बार 2 लाख रुपये प्रति किलो का आंकड़ा पार कर लिया है। शुक्रवार को चांदी के भाव में करीब 1600 रुपये की तेजी दर्ज की गई।

वहीं सोने ने भी नया रिकॉर्ड बना दिया है। एमसीएक्स पर सोने का भाव करीब 2500 रुपये की छलांग लगाकर 1 लाख 34 हजार 966 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड हाई स्तर पर पहुंच गया। दिलचस्प बात यह है कि सोने-चांदी के दामों में यह उछाल ऐसे वक्त आया, जब भारतीय शेयर बाजार बंद हो चुका था।

आज सुबह भी दोनों कीमती धातुएं तेजी के साथ ट्रेड कर रही थीं। सोना 1 लाख 30 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया था, जबकि चांदी 1 लाख 93 हजार रुपये प्रति किलो के नए रिकॉर्ड स्तर पर थी।

इस तेजी की सबसे बड़ी वजह अमेरिका का फेडरल रिजर्व है। फेड ने बुधवार देर रात ब्याज दरों में 0.25 बेसिस पॉइंट की कटौती की है। यह लगातार तीसरी बार रेट कट है, जिसके बाद अमेरिकी ब्याज दरें 3.50 से 3.75 प्रतिशत के दायरे में आ गई हैं।

कम ब्याज दरों के माहौल में निवेशकों का रुझान सेफ इन्वेस्टमेंट की ओर बढ़ता है। सोना और चांदी ऐसे एसेट हैं, जिन पर ब्याज नहीं मिलता, लेकिन अनिश्चित हालात में ये सबसे सुरक्षित माने जाते हैं।

अगर इतिहास पर नजर डालें तो लंबे समय में सोना और चांदी हमेशा मजबूती के साथ आगे बढ़े हैं। यही वजह है कि लॉन्ग टर्म निवेशकों को इनसे अच्छा रिटर्न मिला है। अब सवाल यही है कि क्या आने वाले दिनों में सोना-चांदी और नई ऊंचाइयों को छुएंगे? फिलहाल बाजार के संकेत यही बता रहे हैं कि कीमती धातुओं की चमक अभी बरकरार रह सकती है।

Related Posts

सिंह राशि में शुक्र का गोचर: आज से चमकेगा इन 6 राशियों का भाग्य, धन लाभ और तरक्की के खुलेंगे नए द्वार

हैदराबाद/लखनऊ। ज्योतिष शास्त्र में धन, ऐश्वर्य, सुख-समृद्धि और भौतिक सुखों के…

CG NEWS- नगर निगमों में तकनीकी व्यवस्था होगी मजबूत, सरकार ने जोड़े दो नए पद; राजपत्र में अधिसूचना जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के नगर निगमों की तकनीकी और प्रशासनिक व्यवस्था…

1 of 403