Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

Magneto Mall Vandalism: क्रिसमस सजावट पर विवाद, रायपुर के मैग्नेटो मॉल में तोड़फोड़, 30 से अधिक पर एफआईआर

राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित मैग्नेटो मॉल में क्रिसमस के अवसर पर की गई सजावट को लेकर विवाद सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने तोड़फोड़ और शांति भंग करने के आरोप में 30 से अधिक लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, क्रिसमस पर्व को देखते हुए मैग्नेटो मॉल में विशेष सजावट की गई थी। इसी दौरान हिंदू संगठन से जुड़े कुछ कार्यकर्ता मॉल पहुंचे और सजावट पर आपत्ति जताते हुए कथित रूप से तोड़फोड़ की। घटना के बाद मॉल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही तेलीबांधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। मामले की जांच के बाद पुलिस ने सार्वजनिक शांति भंग करने और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धाराओं के तहत 30 से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने साफ किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर कानून-व्यवस्था बिगाड़ने और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

CG NEWS- कलयुगी बेटे को उम्रकैद: मां की पीट-पीटकर हत्या करने वाले आरोपी को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से एक बड़ी कानूनी खबर सामने आई है। अपनी ही जन्म…

1 of 392