Trendingखेलबड़ी खबर

बांग्लादेशी पेसर मुस्तफिजुर पर BCCI ने लिया बड़ा फैसला, KKR में मचा हड़कंप

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एक बड़ा फैसला लेते हुए बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को IPL से बाहर करने का फैसला किया है. बोर्ड ने इसको लेकर फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को निर्देश दिए हैं कि वो बांग्लादेशी पेसर को अपने स्क्वॉड से रिलीज कर दे. BCCI के सचिव देवाजित सैकिया ने इसका ऐलान किया और कहा कि मौजूदा हालातों को देखते हुए बोर्ड ने ये फैसला किया है. KKR ने हालिया ऑक्शन में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को 9.20 करोड़ रुपये की मोटी रकम देकर खरीदा था.

KKR को BCCI का आदेश
BCCI सचिव ने शनिवार 3 जनवरी को मीडिया को दिए एक बयान में बोर्ड के आदेश की जानकारी दी. सैकिया ने कहा, “BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, “हाल में चल रहे घटनाक्रमों को देखते हुए BCCI ने फ्रेंचाइजी KKR को बांग्लादेश के उनके एक खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को अपनी टीम से रिलीज़ करने का निर्देश दिया है”

हालांकि, BCCI ने फ्रेंचाइजी को ये भी कहा है कि वो बांग्लादेशी खिलाड़ी के बदले जो भी रिप्लेसमेंट प्लेयर लेकर आना चाहेंगे, उसकी उन्हें पूरी इजाजत मिलेगी.

शाहरुख और KKR पर फूटा फैंस का गुस्सा

BCCI का ये आदेश हालिया घटनाक्रम के बाद आया है, जहां सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक पर मुस्तफिजुर रहमान को IPL में शामिल करने का विरोध हो रहा था. असल में पिछले कुछ हफ्तों में बांग्लादेश में एक-एक कर कई हिंदुओं को चुन-चुनकर वहां की बहुसंख्य मुस्लिम आबादी ने बेदर्दी से मौत के घाट उतारा है. इसके बाद से ही देश में बांग्लादेश के खिलाफ गुस्से का माहौल है.

ऐसे में जब ऑक्शन में कोलकाता ने मुस्तफिजुर को खरीदा, तब से ही इसका विरोध होने लगा था. खास तौर पर KKR और इसके मालिक शाहरुख खान को सोशल मीडिया पर लोगों से जमकर भला-बुरा सुनना पड़ा था. वहीं हाल ही में BJP के नेता संगीत सोम ने तो शाहरुख खान को गद्दार तक कह दिया था. लगातार बढ़ते विरोध के कारण BCCI को आखिरकार ये फैसला लेना पड़ा.

क्या टीम इंडिया करेगी बांग्लादेश का दौरा?

हालांकि, इसने अब ये सवाल भी खड़ा कर दिया है कि क्या भारत और बांग्लादेश के बीच इस साल के अंत में होने वाली सीरीज जारी रहेगी या उसे भी रद्द किया जाएगा. एक दिन पहले ही बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने ऐलान किया था कि अगस्त-सितंबर के महीने में भारतीय टीम 3 वनडे और 3 टी20 मैच की सीरीज के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगी. ये दौरा वैसे तो पिछले साल होना था लेकिन तब बांग्लादेश में जारी बवाल और हिंसा के दौर के कारण दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड ने इसे 2026 के लिए टाल दिया था. अब इस सीरीज के भविष्य पर भी सवाल खड़े हो गए हैं.

Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

मुख्यमंत्री साय ने छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान, कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों…

जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है शिक्षा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर शिक्षा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार है। जीवन के प्रत्येक…

धमतरी में बड़ा हादसा: तेज जलप्रवाह में बहे मामा-भांजे के शव बरामद, गंगरेल गोताखोर टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में गेदारापारा और बागडोंगरी के रहने वाले दो मछुआरों के…

1 of 461