Trendingबड़ी खबरव्यापार

Bank Strike: बैंकों ने किया हड़ताल का ऐलान, लगातार 4 दिन नहीं होगा काम

रायपुर। अगर आप जनवरी के आखिरी हफ्ते में बैंक से जुड़े किसी काम की योजना बना रहे हैं, तो इसे दूसरे या तीसरे हफ्ते में निपटा लें, वरना अगले महीने तक इंतजार करना पड़ सकता है।

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के नेतृत्व में बैंक कर्मचारी संघों ने 5-दिवसीय वर्किंग वीक लागू करने की मांग को लेकर 27 जनवरी 2026 को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है।

इस हड़ताल का प्रभाव सरकारी बैंकों के कामकाज पर लगातार चार दिनों तक पड़ेगा, क्योंकि 24 जनवरी को चौथा शनिवार है, 25 जनवरी को रविवार और 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के कारण बैंक बंद रहेंगे। हड़ताल के कारण 27 जनवरी को भी बैंक कामकाज से रहित रहेंगे, जिससे आम लोगों को बैंकिंग सेवाओं में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

यूएफबीयू के अनुसार, बैंक कर्मचारियों को वर्तमान में हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को अवकाश मिलता है। उनका कहना है कि सप्ताह में पांच दिन काम करना सरकारी और निजी सेक्टर में पहले से लागू है, इसलिए बैंकिंग क्षेत्र में भी इसे लागू किया जाना चाहिए।

यूएफबीयू भारत के नौ प्रमुख बैंक यूनियनों का एक छत्र संगठन है, जो सार्वजनिक और कुछ पुराने निजी बैंकों के कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करता है। संगठन का सोशल मीडिया अभियान #5DayBankingNow बड़े पैमाने पर वायरल हुआ है, जिसमें 18,80,027 इंप्रेशन और लगभग 2,85,200 पोस्ट दर्ज की गई हैं।

बैंक कर्मचारियों की मांग, हड़ताल और बंदी के कारण आम जनता को जनवरी के आखिरी हफ्ते में बैंकिंग सेवाओं का प्रभावित होना तय माना जा रहा है।

Related Posts

कोंडागांव के कोकोड़ी में मक्का प्लांट के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, जमकर तोड़फोड़, 12 घंटे से धरने पर ग्रामीण

कोंडागांव। जिले के ग्राम कोकोड़ी स्थित मां दंतेश्वरी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के…

होली से पहले राजनांदगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 आरोपी गिरफ्तार; पिस्टल-कट्टे समेत हथियार बरामद

राजनांदगांव। होली पर्व के पूर्व अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर नकेल कसते हुए…

1 of 168