Trendingदेश

फिरोज के प्यार में पागल पूजा, पति को चारपाई पर बांधकर जिंदा जलाया

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के रेहरा गांव में पूजा गौतम नामक महिला ने अपने प्रेमी फिरोज के साथ मिलकर खौफनाक वारदात को अंजाम दिया. उसने अपने 28 वर्षीय पति लालजी गौतम को सोते समय चारपाई से बांधकर और ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर जिंदा जला दिया. अवैध संबंधों का राज खुलने और विरोध करने के कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया. गंभीर रूप से झुलसे लालजी का बस्ती के एक मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. पुलिस ने लालजी के पिता घम्माल प्रसाद की शिकायत पर मामला दर्ज कर मंगलवार को दोनों आरोपियों को स्थानीय बस स्टॉप से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

साढ़ू बनकर दो साल से घर आ रहा था प्रेमी

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, पुलिस जांच में सामने आया है कि लालजी गौतम और पूजा की शादी आठ साल पहले हुई थी और उनके सात व चार साल के दो बच्चे हैं. पूजा का फिरोज नामक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था.

विवाद के बाद उसी रात जब लालजी सो रहा था, तब पूजा और फिरोज ने उसे चारपाई से बांधकर आग के हवाले कर दिया. लालजी की चीखें सुनकर परिवार के लोग मौके पर भागे और किसी तरह आग बुझाई, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुका था. क्षेत्राधिकारी बृजेश कुमार वर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

Related Posts

विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को नई गति देंगी मल्टीट्रैकिंग रेल परियोजनाएं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में…

आदर्श एकलव्य आवासीय विद्यालय में दहला देने वाली घटना: 10वीं के छात्र का हॉस्टल में मिला शव, मचा हड़कंप

बालोद: जिले के डौंडी स्थित आदर्श एकलव्य आवासीय विद्यालय के हॉस्टल में गुरुवार…

1 of 458