छत्तीसगढ

सूदखोर वीरेंद्र तोमर ग्वालियर से गिरफ्तार, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

रायपुर। करीब 2 महीने से फरार सूदखोर वीरेंद्र तोमर (Virendra Tomar arrested) आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। रायपुर क्राइम ब्रांच और पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में उसे ग्वालियर से धर दबोचा है। वहीं उसका छोटा भाई रोहित तोमर अब भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।

बता दें कि, वीरेंद्र और रोहित के खिलफ रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र के एक कारोबारी ने मारपीट और धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद दोनों भाइयों के खिलाफ हत्या की कोशिश, जबरन वसूली और सूदखोरी जैसे गंभीर अपराधों में केस दर्ज किए गए थे। एफआईआर के बाद से दोनों दो जून से फरार चल रहे थे।

कई महीनों से पुलिस लगातार दोनों की तलाश में थी। इस दौरान आरोपितों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए कानूनी दांव-पेच भी अपनाए, लेकिन हाल ही में हाईकोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। कोर्ट से राहत न मिलने के बाद पुलिस ने तलाश तेज की और वीरेंद्र (Virendra Tomar) की लोकेशन मध्यप्रदेश के ग्वालियर में ट्रेस की।

क्राइम ब्रांच की टीम ने ग्वालियर में घेराबंदी कर वीरेंद्र तोमर को उसके एक रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक, फरारी के दौरान वह उत्तरप्रदेश और राजस्थान के कई शहरों में छिपता रहा था।

Related Posts

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में परीक्षा से पहले पेपर लीक! BSc सेकंड ईयर का एंटोमोलॉजी प्रश्नपत्र WhatsApp पर वायरल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में…

शराब दुकानों में ओवररेटिंग और नियमों की अनदेखी पर आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, तीन उपनिरीक्षक निलंबित

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शराब दुकानों में ओवररेटिंग, नियमों के विपरीत थोक में शराब…

1 of 330